संबंध बनाने के लिए नशे की गोलियां खिलाता है पति, ससुरालियों की क्रूरता से परेशान महिला पहुंची थाने
- पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग एक महिला थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। मामला यूपी के आगरा जिले का है। यहां शादी के बाद महिला का अक्सर अपने पति से विवाद शुरू हो गया।

पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग एक महिला थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। मामला यूपी के आगरा जिले का है। यहां शादी के बाद महिला का अक्सर अपने पति से विवाद शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेरहमी से पिटाई करता है। हाथ-पैर बांध देता है। पति जबरदस्ती उससे संबंध बनाता था, मनो तो नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर देता है। इसके बाद उससे संबंध बनाता है। जब वह मायके जाने की बात करती है तो भी मारपीट करता है। मायके भी जाने नहीं देता है। बात-बात पर धमकी देता है कि उसके साथ नहीं रहेगी तो जान से मार देगा।
महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में राजस्थान के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। आए दिन उसका पति मारपीट करने लगा। 14 फरवरी वेलेंटाइंस-डे को भी पति ने बेरहमी से पीटा। वह पति की क्रूरता से आजिज आज चुकी है। उसे मौत का भय सताता है। पति के सिर पर खून सवार हो जाता है। उसकी बात नहीं मानो तो बेरहमी से पिटाई करता है। हाथ-पैर बांध देता है। कहता है कि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा। कई बार झगड़ा होने पर वह मायके आ गई। पति उसे जबरन लेने आ गया। तमाशा खड़ा किया। ससुरालीजन भी पति की साइड लेते हैं।कहते हैं जैसा पति कहता है कि वैसा किया करो। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसकी जान को खतरा है।पति उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। वह बेटी के साथ अपनी जान बचाकर भाकर आई है।
शादी के वादे से मुकरा दुराचार का आरोपी
आगरा के सिकंदरा की युवती को प्यार में धोखा मिला। मारपीट, दुराचार, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का मुकदमा लिखाया। पुलिस ने दबिश दी तो युवक घबरा गया। युवती के आगे झुक गया। शादी की तारीख बता दी। युवती कोर्ट में दुराचार के आरोप से पलट गई। पता चलने के बाद युवक भी शादी के वादे से मुकर गया। ऐसे मामले लगातार पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। पांच मामले पुलिस के पास आए हैं। इनमें एक दुराचार से संबंधित है। अन्य चार में पतियों ने कोर्ट में समझौता कर लिया। घर पहुंचकर पत्नियों का फिर उत्पीड़न किया। पीड़िताएं दोबारा पुलिस के पास आई हैं। पुलिस ने पीड़िताओं को भरोसा दिलाया है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। इन मुकदमों में दोबारा विवेचना के आदेश हो सकते हैं।
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि दुराचार में समझौते का मामला सिकंदरा क्षेत्र का है। युवती शादी का वादा करने पर कोर्ट में दुराचार के आरोप से पलट गई। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में चार्जशीट लगा दी। युवती ने दोबारा प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया है उसके साथ धोखा हुआ है। आरोपित ने शादी की तारीख निकलवा दी थी। आरोपित के घरवाले भी शादी को तैयार हो गए थे। इधर आरोपित ने साफ कहा जो करना है कर ले।