Bike Accident in Sonbarsa Two Young Men Seriously Injured बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBike Accident in Sonbarsa Two Young Men Seriously Injured

बाइक की टक्कर से दो युवक घायल

Gorakhpur News - सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद।सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन के उत्तरी सर्विस लेन पर शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 20 April 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
बाइक की टक्कर से दो युवक घायल

सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन के उत्तरी सर्विस लेन पर शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक की टक्कर से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें एम्स अस्पताल भिजवाया।

इसी क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी विनय (30) पुत्र ओमप्रकाश व रामूडिहा निवासी श्रवण विश्वकर्मा (28) पुत्र राधेश्याम शनिवार की रात में फोरलेन के उत्तरी सर्विस लेन मे पैदल कसया की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान उनके पीछे आ रही एक तेज गति बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर तीन युवक सवार थे जिसमे से दो युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए और एक युवक बाइक से गिर गया। उसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

सोनबरसा चौकी की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पकड़े गए बाइक सवार युवक की पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के उसरहा निवासी मिन्टू यादव पुत्र चन्द्रेश्वर यादव के रूप में हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।