SSSF Chief DK Thakur Inspects Ram Janmabhoomi Security Arrangements खुफिया इनपुट के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था को किया जाता है अपग्रेड - डीजी , Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsSSSF Chief DK Thakur Inspects Ram Janmabhoomi Security Arrangements

खुफिया इनपुट के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था को किया जाता है अपग्रेड - डीजी

Ayodhya News - अयोध्या में एसएसएफ के डीजी डीके ठाकुर ने रामजन्मभूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा में 500 जवान शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 30 April 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
खुफिया इनपुट के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था को किया जाता है अपग्रेड - डीजी

अयोध्या, संवाददाता। एसएसएफ के डीजी डीके ठाकुर ने रामजन्मभूमि का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा -निर्देश जारी किए। इससे पहले उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ में आईजी प्रवीण कुमार व एसपी सिटी मधुबन सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था में एसएसएफ स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यानी विशेष सुरक्षा बल भी स्थापित है। सुरक्षा में करीब 500 जवान मुस्तैद हैं साथ ही साथ जो पीएसी बल लगा है वो भी एसएसएफ के ऑपरेशन कंट्रोल में काम कर रही है। उन्होंने निरीक्षण के उद्देश्य बताते हुए कहा कि सिक्योरिटी फोर्स कैसे काम कर रही है ,किस व्यवस्था में काम कर रहे है उनके रखने और खाने में कोई दिक्कत तो नही है इत्यादि विषयों का आंकलन करना मुख्य उद्देश्य था। इस दौरान आई रेंज अयोध्या और एसपी सिटी के साथ विचार विमर्श भी हुआ। उन्होंने बताया कि हम लोगों का उद्देश्य एक है रामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को कैसे उच्च कोटि का बनाया जाए। क्योंकि आतंकवादी सहित अन्य खतरे हैं यहां विश्व के लोगों का आवागमन निरंतर जारी है। इन सब चीजों को देखते हुए सुरक्षा को व्यापकता कैसे दी जाए साथ ही उनके पास सारे संसाधन उपलब्ध हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है उच्चीकृत

डीजी ने बताया कि खतरों का आकलन करने के लिए तमाम इंटेलिजेंस एजेंसी, एटीएस और एसटीएफ है,सब मिलकर काम करते हैं। खतरे का आकलन करने के बाद उनसे जो इनपुट प्राप्त होता है उसके आधार पर सुरक्षा को समय-समय पर उच्चीकृत किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।