Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़arun govil will distribute 11 lakh ramcharit manas from 22nd January letter written to pm modi

रामायण के 'राम' कल से शुरू करेंगे ये खास अभियान, तय किया लक्ष्य; PM मोदी को लिखी चिट्ठी

  • सांसद और पर्दे के ‘राम’ अरुण गोविल अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर 22 जनवरी से घर-घर रामायण वितरण की मुहिम हापुड़ से शुरू करेंगे। इससे पहले 11 जनवरी को सांसद ने पत्नी लेखा के साथ भगवान श्रीराम को रामायण की प्रति भेंट कर अभियान की शुरुआत की थी।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठTue, 21 Jan 2025 02:32 PM
share Share
Follow Us on
रामायण के 'राम' कल से शुरू करेंगे ये खास अभियान, तय किया लक्ष्य; PM मोदी को लिखी चिट्ठी

Arun Govil News: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद एवं पर्दे के ‘राम’ अरुण गोविल अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर 22 जनवरी से घर-घर रामायण वितरण की मुहिम हापुड़ से शुरू करेंगे। हालांकि इससे पहले 11 जनवरी को सांसद ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्नी लेखा के साथ भगवान श्रीराम को रामायण की प्रति भेंट कर अभियान की शुरुआत की थी। अब 22 को हापुड़ और 23 को किठौर विधानसभा क्षेत्र के किसी एक-एक गांव से मुहिम का आगाज किया जाएगा।

घर-घर रामायण वितरण अभियान के तहत देशभर में 11 लाख रामायण की प्रतियां पांच सालों में वितरित करने के लक्ष्य तय किया गया है। इस मुहिम की जानकारी सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मुहिम शुरू करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री से वार्ता-सहमति के बाद उन्होंने इसको शुरू करने की ठानी।

बसाइट भी लॉन्च की

सांसद अरुण गोविल और उनकी पत्नी लेखा ने घर-घर रामायण वितरण अभियान के लिए घर घर रामायण डॉट कॉम वेबसाइट लॉन्च की है। कहा कि जिस माध्यम से भी जो भी व्यक्ति रामायण की प्रति लेने के लिए आग्रह करेंगे, उन्हें रामायण की प्रति उपलब्ध कराएंगे। चाहे वह सनातनी हो अथवा अन्य कोई व्यक्ति।

पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों का संग्रह हैं रामायण

सांसद अरुण गोविल ने निषादराज, केवट, शबरी का जिक्र करते हुए कहा कि रामायण में दुश्मनों में भी रिश्ता दिखाई देता है। रामायण का 10 प्रतिशत जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा। रामायण पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों का संग्रह है। उन्होंने एक इंसान होने के नाते अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य समझते हुए अभियान के लिए कदम बढ़ाया है। इस दौरान लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सांसद के किठौर विधानसभा प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर, शहर विधानसभा प्रतिनिधि सनी गुप्ता, कैंट प्रतिनिधि अमित शर्मा, दीपक गुप्ता एवं हापुड़ विधानसभा प्रतिनिधि विनोद गुप्ता एवं अशोक बबली रहे।

पांच गांवों का एक कलस्टर होगा

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि फिलहाल रामायण की प्रतियां वितरण करने के लिए पांच-पांच गांवों का एक कलस्टर बना रहे हैं। जिन घरों में रामायण की प्रति नहीं है, वहां रामायण वितरित कराएंगे।

रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा

सांसद अरुण गोविल बोले, रामजी की कृपा से ऐसा कर पाऊंगा, समझकर रामायण पढ़िएगा। रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण हमारी धरोहर है। विभिन्न इलाकों में अपराध होते हैं और लोगों में नकारात्मकता भी है। रामायण पढ़ने और उसके मुताबिक अनुसरण करेंगे तो चौंकाने वाले बदलाव तय हैं। कहा कि सांसद होना बाद में पहले वह देश के एक नागरिक हैं।

आज भी सबसे गरीब सांसद

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, वह तब भी सबसे गरीब सांसद थे। अब तो और भी गरीब सांसद हो गए। कहा कि घर-घर रामायण अभियान में वह खुद अपना खर्च करेंगे। कोई इससे जुड़ना चाहे तो वह जुड़ सकता है। लोकसभा में सांसदों को भी रामायण की प्रति देंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें