खेती में उर्वरक की संतुलित मात्रा का करें उपयोग
Aligarh News - फोटो... धान में डीएसआर विधि के बारे में बताया अलीगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान

फोटो... धान में डीएसआर विधि के बारे में बताया अलीगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत रविवार को विकास खंड लोधा के 9 गांव भरतरी, राजमऊ, चंदरौला, कलुआ, सांगौर, बरौठ छजमल, गिरधरपुर, नगला बीरिया, नेहरा में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कृषि अधिकारी व वैज्ञानिकों ने किसानों को संबोधित किया। किसानों को मृदा परीक्षण कराने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित पोषक तत्वों की उपलब्धता के आधार पर उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करना। बीज तैयार करना, फसल प्रबंधन, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन व फसल अवशेष प्रबंधन, फसल बीमा के लाभ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग, डीएसआर विधि से धान की खेती के बारे में बताया गया।
जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक अशोक कुमार सोनी ने किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। गोष्ठी में यशराज सिंह उप कृषि निदेशक, डॉ. अनन्त कुमार, डॉ. अशरफ अली, डॉ. अशीष श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत, डॉ. एके सिंह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।