Ganga Water Level Rises Rapidly in Uttar Pradesh Pilgrims Warned गंगा का बढ़ने लगा जलस्तर, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsGanga Water Level Rises Rapidly in Uttar Pradesh Pilgrims Warned

गंगा का बढ़ने लगा जलस्तर

Raebareli News - ऊंचाहार के गोकना घाट पर लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर तीन फीट बढ़ गया है, जिससे सब्जी और...

Sat, 7 June 2025 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share
गंगा का बढ़ने लगा जलस्तर

ऊंचाहार, संवाददाता। बीते दिनों पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के कारण क्षेत्र के गोकना घाट पर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर तीन फीट से अधिक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गंगा की रेत में क्यारी बना कर सब्जी व फल की खेती करने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से यहां रहने वाले लोगों व श्रद्धालुओं से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

उधर, डलमऊ में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। फिलहाल गंगा के जलस्तर बढ़ाने से किसानों का किसी भी प्रकार से फसलों का नुकसान नहीं हुआ है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे गंगा का जलस्तर 94.050 सेंटीमीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।