अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव समेत दो लोगों को दरभंगा एमपी-एमएलए कोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई है। मामला मारपीट से जुड़ा है, मिश्री लाल पर सुरेश यादव नाम के शख्स पर रॉड और लाठी से मारकर जेब से 2300 रुपये निकालने का भी आरोप लगाया गया था।
UP budget: यूपी बजट पर सपा की प्रतिक्रिया आई है। सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि ‘दिखावे का बजट’है। उन्होंने कहा कि इस बजट को मैं जीरो नंबर देता हूं। शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी का यह बजट एक बड़ा घोटाला है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के विवादित बयान के विरोध में भाजपा विधायकों ने नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में ममता सरकार की कथित तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में विधानसभा परिसर में धरना दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राज्य में देश विरोधी संगठन और कट्टरपंथी तत्व सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, ‘ये गतिविधियां वोट बैंक की राजनीति के लिए हो रही हैं। मौजूदा माकपा सरकार को इससे समर्थन मिलने की उम्मीद है।’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्षों तक को बदलेगी। इसको लेकर सूची लगभग फाइनल हो गई है। अब पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।
फतेहपुरके भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर 50 लाख रुपये लेन-देन का आरोप है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।
R K Puram Election Result 2025 Live: दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। आप को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव की गिनती से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर भाजपा पर खूब बरसे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा पीडीए से वोट देने का अधिकार भी छीन रही है। वोट छीनकर पीडीए को अपमानित कर रही है।
भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल बन गई अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी की समाजवादी पार्टी के आरोपों को आयोग ने नकार दिया है। आयोग ने सपा-भाजपा की शिकायतों का जवाब दिया है।