मध्य प्रदेश ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि की है। राज्य में चल रहे 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाा है। कलाकारों ने 24 घंटे से ज्यादा समय तक डांस कर सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमांडर समेत चार महिला नक्सली मारी गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगल में घंटों चली मुठभेड़ में आशा और तीन अन्य महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है।
मध्य प्रदेश में बारहवीं टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 फरवरी को एक समारोह में प्रदेश भर के 12वीं के टॉपर बच्चों को लैपटॉप बाटेंगे। सीएम मोहन यादव ने इस कार्यक्रम को लेकर क्या कहा है…
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक खास बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने श्रद्धालुओं से कुछ दिन प्रयागराज ना जाने की अपील की है। जानिए क्या है वजह।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलने वाली स्कूटी के लिए कोई टेंडर नहीं होगा। विद्यार्थियों को सरकार उनकी पसंद का पेट्रोल या ई-स्कूटी देगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्योटो के तो-जी मंदिर का दौरा किया। तो-जी मंदिर जापान के क्योटो के मिनामी-कु वार्ड में एक शिंगोन बौद्ध मंदिर है। 796 ईस्वी में स्थापित, यह शहर के तीन बौद्ध मंदिरों में से एक था।
मध्य प्रदेश में जल्द 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में जहां भी भगवान कृष्ण और भगवान राम ने अपने कदम रखे हैं, वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।'
युवाओं की मेधा, शक्ति को जाग्रत करने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। विवेकानंद जी युवाओं को आशा और उम्मीद से देखते थे और युवा पीढ़ी को परिवर्तन का अग्रदूत मानते थे।
मध्य प्रदेश सरकार का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास करीब 10 बुलडोजर पहुंचे हैं। यहां पर तोड़ने के लिए करीब 257 घर चिन्हित किए गए हैं। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है।