खाना परोसने में देरी को लेकर बारात में मारपीट, आधा दर्जन घायल
Bagpat News - रविवार को कस्बे में खाना परोसने में देरी के कारण बारातियों और दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच विवाद हुआ, जो झगड़े में बदल गया। इसमें आधा दर्जन बाराती घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने...

कस्बे में रविवार को खाना परोसने में देरी को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया, जो संघर्ष में बदल गया। मारपीट में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कस्बे की नाला पार बस्ती में काठा गांव से आई बारात के स्वागत में दुल्हन पक्ष के लोग व्यस्त थे। इसी दौरान खाना परोसने में देरी को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दुल्हन पक्ष के कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन बाराती चोटिल हो गए। संघर्ष के दौरान बाराती उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गहरी चोट आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद बारातियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।