आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस का महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए ही मैदान में उतर सकता है। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि तेजस्वी यादव को कोऑर्डिनेशन कमिटी की कमान सौंपकर महागठबंधन ने अनौपचारिक रूप से सब स्पष्ट कर दिया है।
पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को अहम बैठक हुई। जानतकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सम्मेलन करेगी। पार्टी का काडर और लोग गांव-गांव जाकर राजद की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे।
महागठबंधन की दूसरी बैठक में बिहार चुनाव को लेकर चार नई कमिटी गठित की गई है। आरजेडी, कांग्रेस समेत सभी घटक दलों के नेताओं से इन समितियों के सदस्यों के लिए नाम मांगे गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की दूसरी बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम फेस के सवाल पर कहा कि यह तो पिछली मीटिंग में ही स्पष्ट हो गया था, होशियार लोग समझ गए।
पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को महागठबंधन की दूसरी बैठक आयोजित की गई। इसमें तेजस्वी यादव, कृष्णा अल्लावरु, मुकेश सहनी समेत आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने कई अहम फैसले लिए।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के नेता के पास कोई मुद्दा नहीं है। मैंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती दी है, कि अगर हिम्मत है तो बिहार के विकास पर हमसे डिबेट करके देख लें। जायसवाल ने आरजेडी चीफ लालू यादव पर भी निशाना साधा।
बिहार चुनाव पर महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को पटना में होगी। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बनाई गई महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी के सभी सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे।
बीते तीन महीने में राहुल गांधी 3 बार बिहार आ चुके हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान खरगे पटना और बक्सर में रैली करेंगे। और फिर कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी को समन्वयक बनाकर उन्हें लॉलीपॉप दिया गया है। इंडी अलायांस में हर कोई मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाहता है। अलांयस में कोई एकता नहीं है।
महागठबंधन सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। जिसमें उम्मीदवारों की जीत की संभावना और साख को मापदंड बनाया गया है। 24 अप्रैल को दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होगी।