पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपा गया था, लेकिन अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर मान लिया है कि ऐसा कोई विभाग अस्तित्व में ही नहीं था।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब में भी सियासी घटनाक्रम तेज हो गए हैं। पंजाब की सरकार ने मंत्री धालीवाल से एक अहम जिम्मा छीन लिया है। वहीं कई अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मान व्यंग्य कलाकार थे तो वे खुद कबूतरबाजी में संलिप्त रहे हैं।
deportation: अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों को लेकर तीन अमेरिकी विमान आ चुके हैं। अब ऐसे में डिपोर्टेशन के मामले में हाईकोर्ट की भी एंट्री हो गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब की मान सरकार को इमिग्रेशन चेक पोस्ट बनाने का आदेश दिया है।
चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणियों पर हमला किया। मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमृतसर में अमेरिकी विमान को उतारकर पंजाब को बदनाम किया।...
सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह वह पवित्र शहर अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं। बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज को लैंड करवाना गलत है। ट्रंप अपने विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज आगे ले जाते।
मान ने यह भी कहा कि जिस समय PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिल रहे होंगे, उस समय अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों को बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?
माना जा रहा है कि दिल्ली में मिडिल क्लास और ओअर मिडिल क्लास के रूठने के चलते आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। ऐसे में इस वर्ग को लुभाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को लुभाया जा सकेगा।
कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन बकाये का भुगतान विभिन्न चरणों में 2028 तक कर दिया जाएगा।
पंजाब में सीएम बदलने की उड़ रही अफवाहों के बीच बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर तंज कसा है। कहा कि केजरीवाल से मीटिंग में भगवंत मान की ताल बिगड़ गई। चुटकुला सुनाने वाले आदमी का गला सूख गया।