Rajasthan by election Results 2024: राजस्थान के उपचुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। 7 में से 5 सीट पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट जीतने में सफल रही है। भाजपा को झुंझुनू, खींवसर, रामगढ़, देवली उनियारा और सलूंबर में जीत मिली है। कांग्रेस को दौसा और भारतीय आदिवासी पार्टी को चौरासी में सफलता मिली है। बता दें, उपचुनाव के नतीजों से हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल खींवसर से हार गई हैं।
23 Nov 2024, 04:46:21 PM IST
Rajasthan by election Results highlights: भाजपा को उपचुनाव में मिली बड़ी जीत
Rajasthan by election Results highlights राजस्थान में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। 7 सीटों पर हुए उपचुनावों में से 5 सीट को भाजपा जीतने में सफल रही है। वहीं, कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। बता दें, 2023 के विधानसभा चुनाव में इन 7 सीट में से 4 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बाप, आरएलपी और भाजपा को एक-एक सीट मिली थी।
23 Nov 2024, 03:38:17 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: राजस्थान में 10 ईवीएम की हो रही है रिकाउंटिंग
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में 10 ईवीएम की री काउंटिंग चल रही है। यहां 6 ईवीएम में काउंटिंग पूरी कर ली गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार को भी गड़बड़ी समाने नहीं आई है।
23 Nov 2024, 03:05:54 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में 10 EVM की फिर से काउंटिंग होगी
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा विधानसभा में 10 EVM में फिर से काउंटिग होगी। भाजपा की तरफ से आपत्ती जताई गई थी। जिसके बाद यह फैसला हुआ है। बता दें, कांग्रेस को यहां 2300 वोटों की बढ़त है। अगर रिकाउंटिंग की वजह से परिणाम में कोई बदलाव नहीं होता है तो यह सीट कांग्रेस बरकरार रखने में सफल रही है।
23 Nov 2024, 02:01:33 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा के हाथ लगी बड़ी जीत
Rajasthan by election Results 2024 Live: राजेंद्र गुर्जर देवली उनियारा में भाजपा को जीत दिलाने में सफल हुए हैं। उन्होने नरेश मीणा को 40,000 से अधिक वोट से हराया है। कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा तीसरे स्थान पर रहे है। उन्हें कुल 31228 वोट मिले हैं। इलेक्शन कमीशन के डाटा के अनुसार यहां मतगणना पूरी हो गई है। बस आधिकारिक ऐलान किया जाना बाकि है।
23 Nov 2024, 01:45:17 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: सलूंबर में भी खिला कमल
Rajasthan by election Results 2024 Live: सलूंबर में भाजपा ने कड़े मुकाबले में भारतीय आदिवासी पार्टी को 600 वोटों से हरा दिया है। आखिरी राउंड में जाकर यहां फैसला हुआ है। बाप के कैंडिडेट ने यहां कड़ी टक्कर दी है। अभी परिणाम का औपचारिक ऐलान बाकि है। बता दें, आखिरी कुछ राउंड में भाजपा ने अच्छा वोट हासिल किया था।
2013 से लगातार भाजपा यहां जीतती आ रही है।
23 Nov 2024, 01:22:39 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: भाजपा ने कांग्रेस को गढ़ में हराया
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू ने कांग्रेस प्रत्याशी 42000 से अधिक वोटों से हराया है। इलेक्शन कमीशन के डाटा के अनुसार 23 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा को 89866 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के अमित ओला को 47304 वोट मिला। बता दें, निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा को 38,658 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 01:19:17 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियार में भाजपा बड़ी जीत की ओर
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र गुज्जर ने अच्छी बढ़त बना ली है। यहां अभी 4 राउंड की गिनती बाकि है लेकिन भाजपा की लीड करीब 42000 की हो गई है। जिसे अब नरेश मीणा को भरना लगभग नामुमिकन है। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
23 Nov 2024, 01:10:27 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में भाजपा को लग सकता है झटका, जगमोहन मीणा 5 हजार वोट से पिछड़े
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में किरोड़ीलाल मीणा को झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है। यहां से उनके भाई पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीन दयाल 16 राउंड की गिनती के बाद 5181 वोट से आगे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जगमोहन पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें, अब यहां महज 2 राउंड की गिनती बाकि है।
23 Nov 2024, 12:51:07 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में खिला कमल
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू की गिनती पूरी हो गई है। इलेक्शन कमीशन के डाटा के अनुसार झुंझुनू में राजेंद्र भांबू 42599 वोटों से आगे चल रहे हैं। 22 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें कुल 89599 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी अमित ओला को कुल 47000 वोट मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा 38,610 वोट हासिल करने में सफल रहे हैं। बता दें, यहां 223राउंड की गिनती होनी है। अब बस औपचारिक ऐलान बाकि है।
23 Nov 2024, 12:43:57 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींवसर में भाजपा की बढ़त 9000 के पार
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींवसर में भाजपा की लीड 14 राउंड के बाद 9131 वोट की हो गई थी। भाजपा के रेवंतराम डांगा अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। बता दें, 5 से 9 राउंड तक कनिका बेनीवाला को अच्छा खासा वोट मिला था।
23 Nov 2024, 12:30:32 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में भाजपा और चौरासी में बाप की जीत लगभग तय
Rajasthan by election Results 2024 Live: कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला है। झुंझुनू से भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। वहां से भाजपा कैंडिडेट राजेंद्र भांबू की बढ़त 30 हजार वोटों से अधिक की है। वहीं चौरासी की बात करें तो यहां ‘बाप’ ने अपनी सीट को बरकरार रखा है। बता दें, दोनों विधानसभा सीटों पर लगभग गिनती पूरी हो गई है।
23 Nov 2024, 12:28:02 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: सलूंबर में बाप पार्टी 9681 वोट से आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: भारतीय आदिवासी पार्टी ने सलूंबर में 9681 मतों की बढ़त बना ली है। भाजपा के प्रत्याशी शांता देवी मीणा दूसरे नबंर पर चल रही है। कांग्रेस यहां काफी पीछे है। 2023 में भाजपा के पास यह सीट थी।
23 Nov 2024, 12:25:01 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: कहां से कौन चल रहा है आगे?
Rajasthan by election Results 2024 Live: 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को उपचुनावों में अबतक अच्छी खबर मिल रही है। झुंझुनू, खींवसर से देवली उनियारा ने बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी दौसा और रामगढ़ में बढ़त बनाए हुए है। भारतीय आदिवासी पार्टी चौरासी और सलूंबर में बढ़त बनाए हुए है। बता दें, 2023 में बाप के पास चौरासी थी।
23 Nov 2024, 12:09:47 PM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त 30 हजार के पार
Rajasthan by election Results 2024 Live: उपचुनावों में भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोट से आगे हैं। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 11 राउंड के बाद 30,196 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 31290 वोट मिले हैं। कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
23 Nov 2024, 11:48:49 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींसवार में हनुमान बेनीवाल को लगा झटका, भाजपा को थली में भी मिला अच्छा-खासा वोट
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींसवार में 10वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त 1996 वोट की हो गई है। कनिका बेनीवाल और रेवंतरामा डांगा के बीच कांटे की टक्कर है। 2023 के विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की बढ़त 10063 वोट की थी। इस बार भाजपा को थली में भी अच्छा-खासा वोट मिला है।
23 Nov 2024, 11:35:52 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: राजेंद्र भांबू ने झुंझुनू में बनाई 31,492 वोट की बढ़त, राजेंद्र गुढ़ा तीसरे नंबर पर खिसके
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुन में 16 राउंड की गिनती के बाद राजेंद्र भांबू को 64,809 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 31905 वोट मिले हैं। निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्हें 31492 मोट मिले हैं। बता दें, राजेंद्र भांबू की बढ़त 32904 वोट की हो गई है।
23 Nov 2024, 11:32:35 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: चौरासी में क्या भाजपा करेगी उलटफेर
Rajasthan by election Results 2024 Live: भारतीय आदीवासी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले चौरासी से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। 11 राउंड पूरा होने के बाद अब बाप कैंडिडेट अनिला कटारा और भाजपा प्रत्याशी कारीलान ननोमा के बीच अंतर 3651 वोट का ही रह गया है। 9वें राउंड के बाद भाजपा कैंडिडेट ने अच्छी वापसी की है। बता दें, 8वें राउंड तक अनिल कटारा की बढ़त 16086 वोट से आगे थे।
23 Nov 2024, 11:25:19 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: 9 राउंड के बाद कांग्रेस के आर्यन जुबेर 4810 वोट से आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: रामगढ़ में वोटों की गिनती आगे बढ़ने के बाद कांग्रेस के आर्यन जुबैर की बढ़त और बढ़ गई है। कांग्रेस की लीड इस सीट पर 4810 वोट की हो गई है। भाजपा के सुखवंत सिंह 9 राउंड के बाद पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
23 Nov 2024, 11:22:51 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में जगमोहन मीणा लगभग 8000 वोट से पिछड़े
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा विधानसभा सीट पर डीसी बैरवा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी जगमोहन मीणा पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 9 राउंड की गिनती के बाद डीसी बैरवा करीब 8000 वोट से आगे चल रहे हैं। अब देखना है कि क्या आने वाले समय में भाजपा इस लीड को रिकवर कर पाती है या नहीं।
23 Nov 2024, 11:18:39 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: खीसंवार में BJP और RLP के बीते कांटे की टक्कर
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींसवार में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद कनिका बेनीवाल ने 646 वोट की बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा के रेवंतराम डांगा पिछड़ गए हैं। अभी तक की गिनती में इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
23 Nov 2024, 11:16:08 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में भाजपा की लीड 26000 वोट की हुई
Rajasthan by election Results 2024 Live: 13 राउंड के बाद झुंझुनू में राजेंद्र भांबू को 53845 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 25283 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा 27622 वोट मिले हैं। बता दें, भाजपा की इस सीट पर लीड 26223 वोट की हो गई है।
23 Nov 2024, 10:57:37 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: चौरासी से BAP की बढ़त 16000 वोट की हुई
Rajasthan by election Results 2024 Live: चौरासी विधानसभा सीट पर 8 राउंड के बाद भारतीय आदीवासी पार्टी के अनिल कटारा 16086 वोट से आगे चल रहे हैं। 8 राउंड की काउंटिंग के बाद करारी लाल को 23392 वोट और कांग्रेस के महेश रोत को 9367 वोट मिले हैं। वहीं, अनिल कटारा को 39478 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 10:53:00 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में राजेंद्र भांबू की लीड 17000 से अधिक की हुई
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में 9 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद रांजेंद्र भांबू की लीड 17231 की हो गई है। निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 20674 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अमित ओला तीसरे नबंर पर चल रहे है।
23 Nov 2024, 10:50:06 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: उनियारा में भाजपा ने बनाई 17800 वोट की बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर की बढ़त बनाए हुए हैं। वो नरेश मीणा से 17801 वोट से आगे हैं। 5 राउंड के बाद बीजेपी राजेंद्र गुर्जर को 29622 वोट मिले हैं। नरेश मीणा को 11821 वोट और कांग्रेस को 8433 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 10:45:25 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: सलूंबर में BAP कैंडिडेट आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: 4 राउंड की गिनती के बाद बाप प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को मिले 17922 वोट भाजपा की शांत मीणा को 13058 वोट कांग्रेस की रेशमा मीणा को 6132 वोट मिले हैं। पहले ही माना जा रहा था कि यहां भाजपा और बाप के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
23 Nov 2024, 10:41:36 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में रांजेद्र भांबू 7000 वोट से आगे
झुंझुनू में 9 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा कैंडिडेट राजेंद्र भांबू को 37905 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 20674 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमित ओला को 15,468 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 10:37:48 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: इलेक्शन कमीशन के डाटा में 2 सीट पर BAP आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: इलेक्शन कमीशन के डाटा के अनुसार सलूंबर और चौरासी में भारतीय आदिवासी पार्टी आगे चल रही है। दौसा में कांग्रेस ने बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा पिछड़ रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:33:55 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: रामगढ़ में कांग्रेस ने की वापसी, 2000 वोट की बनाई बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: रामगढ़ में कांग्रेस वापसी करती हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस कैंडिडेट आर्यन जुबैर ने 2000 मतों की बढ़त बनाई है। 6 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के कैंडिडेट सुखवंत सिंह पिछड़ गए हैं। रामगढ़ की सीट विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी।
23 Nov 2024, 10:30:57 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त और बड़ी होती जा रही है। वहां से राजेंद्र गुर्जर 15,940 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीड़ा पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:27:47 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: दौसा में भाजपा पिछड़ी
दौसा में किरोड़ी लाला मीणा के लिए अबतक अच्छी खबर नहीं आई है। उनके भाई और बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा 3856 वोट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस के डीसी बैरवा आगे चल रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:22:47 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: राजेंद्र भांबू ने बनाई बड़ी बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: राजेंद्र भांबू 26000 वोट पा चुके हैं। वहीं निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा 7 हजार वोट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। रुझानों में 7 राउंड के बाद कांग्रेस को 11,000 वोट मिले हैं। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला काफी वोट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:17:26 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में कनिका बेनीवाला ने बनाई 310 वोट की बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा से हनुमान बेनीवाल के लिए राहत भरी खबर आ रही है। उनकी पत्नी कनिका बेनीवाला ने 5 राउंड की गिनती के बाद 310 वोट से आगे चल रही हैं। बता दें, रेवंतराम डांगा यहां दूसरे नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 10:14:40 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में भाजपा ने 6वें राउंड के बाद बनाई बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू ने लम्बी छलांग लगाई है। 6 राउंड की गिनती के बाद उन्हें 21,591 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 17,243 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमित ओला 10037 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बता दें, पांचवें राउंड तक भाजपा दूसरे नंबर खिसक गई थी।
23 Nov 2024, 10:10:50 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: रामगढ़ में बीजेपी चल रही आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: 4 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी रामगढ़ में आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबैर यहां दूसरे नबंर पर हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के पास थी।
23 Nov 2024, 10:07:55 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: सुबह 10 बजे तक कांटे की टक्कर
Rajasthan by election Results 2024 Live: सलूंबर -भाजपा आगे
देवली -उनियारा -भाजपा आगे
खींवसर -भाजपा आगे
चौरासी- भारतीय आदिवासी पार्टी
रामगढ़-कांग्रेस आगे
दौसा -कांग्रेस आगे
झुंझुनू -निर्दलीय ( राजेंद्र गुढा)
23 Nov 2024, 10:05:37 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में राजेंद्र गुढ़ा ने बनाई 2253 वोट की बढ़त
Rajasthan by election Results 2024 Live: 5 राउंड की गिनती के बाद झुंझुनू में भाजपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, निर्दलयी प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा की बढ़त 2253 वोट आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 16164 वोट, भाजपा प्रत्याशी को राजेंद्र भांबू को 13,911 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अमित ओला को 8727 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 10:00:32 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में नरेश मीणा दूसरे नंबर पर
Rajasthan by election Results 2024 Live: देवली उनियारा में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने अपनी बढ़त बनाए हुए है। निर्दलयी प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस तीसरे नबंर पर खिसक गई है।
23 Nov 2024, 09:53:25 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू में निदर्लीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: झुंझुनू विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा 298 से आगे चल रहे हैं। भाजपा यहां से दूसरे नंबर पर है। और कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई है। शुरुआती राउंड की गिनती में भाजपा के राजेंद्र भांबू आगे चल रहे थे। लेकिन फिलफाल वो पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
23 Nov 2024, 09:40:08 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींवसर में भाजपा 1000 वोट से आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: खींवसर में तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा 1024 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां हनुमान बेनीवाल 2023 में विधायक बने थे।
23 Nov 2024, 09:36:23 AM IST
Rajasthan by election Results 2024 Live: चौरासी अनिल कटारा पहले राउंड में आगे
Rajasthan by election Results 2024 Live: चौरासी में भारतीय आदिवासी पार्टी आगे चल रही है। पहले राउंड के बाद बाप के प्रत्याशी अनिल कटारा को 5000 से अधिक वोट मिले हैं। चौरासी भारतीय आदिवासी पार्टी का गढ़ है।