राजस्थान में BJP की लहर, कांग्रेस की करारी हार, ढह गया हनुमान बेनीवाल का दुर्ग
- Rajasthan by election Results 2024 : राजस्थान में बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पार्टी 7 सीटों पर हुए उपचुनावों में से 5 सीट को जीतने में सफल रही है। भाजपा को झुंझुनू, देवली उनियारा, रामगढ़, सलूंबर और खींवसर में जीत हासिल की है। कुछ सीट पर अभी आधिकारिक ऐलान बाकि है।

Rajasthan by election Results 2024 : राजस्थान उपचुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 7 सीटों में से 5 पर जीत तय की है। भाजपा के नजरिए से देखें तो उपचुनावों के नतीजे उनके लिए काफी सुखद रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल को उपचुनावों में झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले खींवसर में भी भाजपा के रेवंतराम डांगा को जीत मिली है।
किन-किन सीटों पर भाजपा को मिली जीत?
भाजपा ने देवली उनियारा और झुंझुनू में बड़ी जीत दर्ज की है। इन दोनों सीट पर बीजेपी के जीत का जीत मार्जिन 40,000 वोट से अधिक रहा है। झुंझुनू को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। इन दोनों सीट के अलावा भाजपा को रामगढ़, खींवसर और सलूंबर में जीत मिली है। सलूंबर ही वह सीट थी जिसपर भाजपा को 2023 में भी जीत मिली थी। लेकिन इस बार उन्हें भारतीय आदिवासी पार्टी से कड़ी टक्कर मिली है।
BJP से झुंझुनू में राजेंद्र भांबू, खींवसर से रेवंतराम डांगा, सलूंबर से शांता देवी, देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर और रामगढ़ को सुखवंत सिंह जीतने में सफल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को दौसा में सफलता हाथ लगी है। हालांकि, यहां बीजेपी की तरफ से रिकाउंटिंग की मांग की गई है। चौरासी की सीट को बाप ने अपने पास बरकरार रखा है। बता दें, कुछ सीटों पर आधिकारिक ऐलान बाकि है।
कांग्रेस को 3 सीट का नुकसान
उपचुनाव में कांग्रेस के हाथ से 3 सीट निकल गई। सिर्फ दौसा ही एक सीट है जहां कांग्रेस पर एक बार फिर से मतदातों ने भरोसा जताया है। हालांकि, वहां रिकाउंटिंग की मांग हुई है। रामगढ़ भी एक ऐसी सीट थी जहां पर कांग्रेस फाइट में थी। कई राउंड तक आर्यन जुबैर आगे भी चल रहे थे। लेकिन शांता देवी ने उन्हें अंत में शिकस्त दी।
ढह गया हनुमान बेनीवाल का किला
खींवसर हनुमान बेनीवाल का किला भी ढह गया। खींवसर में उनकी पत्नी को भाजपा के रेवंतराम डांगा ने हराया है। यह वह सीट है जिस पर हनुमान बेनीवाल का लम्बे समय से दबदबा बना हुआ था। लेकिन भाजपा ने इसमें भी सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है।