Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Jhunjhun By Election Result 2024 bjp Rajendra Bhamboo defeated Amit ola more than 42000 vote

झुंझुनू में भाजपा की बड़ी जीत, राजेश भाम्बू ने अमित ओला को 42000 वोटों से हराया

  • Jhunjhun By Election Result 2024: चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार सभी 23 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी राजेश भांबू को कुल 89866 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अमित ओला को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 23 Nov 2024 01:41 PM
share Share
Follow Us on
झुंझुनू में भाजपा की बड़ी जीत, राजेश भाम्बू ने अमित ओला को 42000 वोटों से हराया

Jhunjhun By Election Result 2024: राजस्थान के उपचुनावों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाजपा ने कांग्रेस को झुंझुनू में हरा दिया है। चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार सभी 23 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी राजेश भांबू को कुल 89866 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अमित ओला को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया है। बता दें, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा तीसरे नंबर पर रहे हैं। बता दें, कांग्रेस के प्रत्याशी कुल 47304 वोट मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने की बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राजेश भांबू से फोन पर बात की है। उन्होंने राजेश भांबू को जीत की बधाई दी है। भाजपा के नजरिए से यह एक बड़ी जीत है।

ये भी पढ़ें:भाजपा ने कांग्रेस को गढ़ में हराया, BAP भी निकली आगे; राजस्थान में दिलचस्प नतीजे

2023 में कांग्रेस को मिली थी जीत

भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से हासिल की है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह ओला को जीत मिली थी। लेकिन सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। कांग्रेस ने यहां इस बार उनके बेटे अमित ओला को टिकट दिया था। लेकिन वो अपने पिता के करिश्मा की सीट को बरकरार नहीं रख पाए।

राजेंद्र गुढ़ा ने बिगाड़ा खेल

पूर्व कांग्रेसी और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस को खेल यहां से बिगाड़ दिया। अगर वो यहां से चुनाव ना लड़ते तो कांग्रेस के लिए शायद लड़ाई ज्यादा मुश्किल नहीं रहती। लाल डायरी के बाद चर्चा में आए राजेंद्र गुढ़ा ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई थी। हालांकि, उसके बाद भाजपा ने अच्छी वापसी की।

मुस्लिम वोट बैंक में बंटवारा

एक बड़ी संख्या यहां मुस्लिम मतदाताओं की है। राजेंद्र गुढ़ा के चुनाव लड़ने की वजह से इस वोट बैंक में भी बंटवारा देखने को मिला है। यही वजह है कि भाजपा के पक्ष में यहां का परिणाम गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें