Hindi Newsगैलरीखेलइन 8 भारतीय क्रिकेटर की पत्नियां उम्र में हैं बड़ी, लिस्ट में कोहली भी; एक ने मुस्लिम लड़की से की शादी

इन 8 भारतीय क्रिकेटर की पत्नियां उम्र में हैं बड़ी, लिस्ट में कोहली भी; एक ने मुस्लिम लड़की से की शादी

  • कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने से उम्र में बड़ी लड़कियों को हमसफर बनाया है। जानिए, ऐसे ही 8 क्रिकेटर के बारे में जो पत्नियों से उम्र में छोटे हैं। लिस्ट में विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

Md.Akram Wed, 12 Feb 2025 02:56 PM
1/8

विराट-अनुष्का

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं। कोहली से अनुष्का 6 महीने बड़ी हैं। दोनों 17 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। विराट और अनुष्का के दो बच्चे हैं।

2/8

सचिन-अंजलि

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नाम अंजलि है। वह सचिन से 6 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 1995 में शादी की थी। अंजलि डॉक्टर हैं। उनके पास एमबीबीएस की डिग्री है।

3/8

रैना-प्रियंका

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी उनसे पांच महीने और नौ दिन बड़ी हैं। हालांकि, दोनों का जन्म साल 1986 में हुआ था। रैना ने अप्रैल 2015 में प्रियंका से विवाह किया था।

4/8

रॉबिन-शीतल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी का नाम शीतल गौतम है। वह उथप्पा से उम्र में चार साल बड़ी हैं। दोनों ने 2016 में शादी रचाई थी। शीतल टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं।

5/8

वेंकटेश-जयंती

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने तलाकशुदा जयंती से विवाह किया। वह वेंकटेश से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। दोनों ने 1996 में शादी की थी।

6/8

कुंबले-चेतना

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना रामतीर्था है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंबले से चेतना करीब दो साल बड़ी हैं। दोनों ने 1999 में विवाद किया। चेतना की यह दूसरी शादी थी।

7/8

शिवम-अंजुम

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुस्लिम लड़की से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम अंजुम खान है। शिवम से अंजुम 6 साल और 9 महीने बड़ी हैं। दोनों ने 2021 में विवाह किया था।

8/8

बुमराह-संजना

धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हमसफर संजना गणेशन हैं। बुमराह से संजना दो साल और सात महीने बड़ी हैं। दोनों ने 2021 में शादी रचाई थी। संजना स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं।