महिंद्रा BE 6 को तीन वैरिएंट्स- Pack 1, 2, और 3 में पेश किया जाएगा। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक विकल्प हैं, जो 535 किमी. तक की रेंज देते हैं।
महिंद्रा XEV 9e XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है और इसे तीन वैरिएंट्स - Pack ONE, TWO, और THREE में पेश किया जाएगा। बड़ी बैटरी पैक के साथ महिंद्रा XEV 9e 656 किमी. की रेंज और 175 kW फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।
इस SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, ADAS, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 59 kWh और 79 kWh का बैटरी विकल्प मिल सकता है। ये XEV 9e की तरह सफारी EV को टक्कर देगी।
ये BE 6 का ऑफ-रोड वर्जन होगा, जिसे नियोन ग्रीन और येलो शेड में पेश किया जाएगा। इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप और स्टील रिम्स और स्किड प्लेट्स जैसे ऑफ-रोड स्पेसिफिक फीचर्स भी मिलेंगे।
ये XUV400 EV का फेसलिफ्ट वर्जन होगा, जो 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी विकल्प के साथ आएगा। इसमें मिलने वाला पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर 150 PS और 310 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। (car&bike)