सबसे बुरा हाल तो चेन्नई सुपर किंग्स का है। चेन्नई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तो सबसे नीचे है ही। पॉवरप्ले में छक्के लगाने के मामले में भी चेन्नई सबसे नीचे है। चेन्नई के नाम पर आईपीएल पॉवरप्ले में मात्र पांच छक्के हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, खासतौर पर इसके ओपनर्स सबसे खतरनाक मानते हैं। लेकिन इस सीजन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी को किसी की नजर लग गई है। यह दोनों चले तो हैं, लेकिन टुकड़ों में। इसका असर पॉवरप्ले में एसआरएच की सिक्स हिटिंग पर भी दिख रहा है। एसआरएच 12 छक्कों के साथ नौवें नंबर पर है।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अभी तक की दूसरी सबसे सफल टीम है। यह टीम 12 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि पॉवरप्ले में सबसे अधिक छक्कों की बात करें तो दिल्ली 15 छक्कों के साथ आठवें नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, लेकिन इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में यह टीम सातवें नंबर पर है। जीटी के बल्लेबाजों ने अभी तक पॉवरप्ले में कुल 17 छक्के लगाए हैं।
आरसीबी का अंदाज भी आईपीएल 2025 में बदला हुआ नजर आ रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में यह टीम बेहद शानदार खेल दिखाया है। पॉवरप्ले में उसके बल्लेबाज किसी तरह का रहम नहीं दिखा रहे हैं। 21 छक्कों के साथ यह टीम छठवें नंबर पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कोई कमाल दिखाने में अभी तक नाकाम रहे हैं। हालांकि उनकी टीम ने जरूर कमाल दिखाया और इस सीजन के पॉवरप्ले में अभी तक 23 छक्के लगाए हैं। इस तरह एलएसजी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
इस सीजन में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की तूती भी खूब बोल रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन काफी निखरा हुआ है। आईपीएल 2025 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में यह टीम चौथे नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों में तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के ओपनर्स ने इस दौरान कुल 26 छक्के लगाए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर्स ने भी पॉवर प्ले में खूब धमाल मचाया है। इन ओपनर्स की जोरदार बल्लेबाजी का नतीजा है कि केकेआर ने पॉवर प्ले में 29 छक्के लगाए हैं। इस तरह यह टीम दूसरे नंबर पर है।
अंत में बात करेंगे उस टीम की जिसने आईपीएल 2025 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही अंक तालिका में खिसक कर आठवें नंबर पर आ गई है, लेकिन पॉवरप्ले में उसने सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए हैं।