Hindi Newsफोटोमनोरंजनशक्ति कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, सलमान-गोविंदा नहीं इस एक्टर संग मूवी नंबर 1 पर

शक्ति कपूर की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, सलमान-गोविंदा नहीं इस एक्टर संग मूवी नंबर 1 पर

शक्ति ने फिल्मों में बतौर विलेन और कॉमेडी दोनों से ही दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको शक्ति कपूर की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaSat, 26 April 2025 12:13 PM
1/11

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपनी एक्टिंग के कई रंग बिखेरे। शक्ति ने फिल्मों में बतौर विलेन और कॉमेडी दोनों से ही दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको शक्ति कपूर की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

2/11

मैं तेरा हीरो

साल 2014 में रिलीज हुई मैं तेरा हीरो में शक्ति कपूर के साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 53,17,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

3/11

भागम भाग

इस मूवी में शक्ति के साथ अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। ये एक कॉमेडी मूवी हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 40,37,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

4/11

हम साथ साथ हैं

सलमान खान, सैफ अली खान स्टारर फैमिली ड्रामा हम साथ साथ हैं एक ब्लॉकबस्टर मूवी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 39,17,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

5/11

मालामाल वीकली

साल 2006 में रिलीज हुई मालामाल वीकली हिट कॉमेडी मूवीज की लिस्ट में गिनी जाती है। इसमें शक्ति के अलावा ओम पुरी, राजपाल यादव, रितेश देशमुख जैसे कलाकार थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 26,88,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

6/11

इंडियन

सनी देओल और शिल्पा शेट्टी स्टारर मूवी इंडियन में शक्ति कपूर अहम किरदार में थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 24,21,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

7/11

हलचल

मल्टीस्टारर मूवी हलचल में अक्षय खन्ना, शक्ति कपूर, सुनील शेट्टी, परेश रावल, करीना कपूर जैसे कलाकार थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 20,29,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

8/11

हीरो नंबर 1

गोविंदा और शक्ति कपूर की जोड़ी ने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरा है। हीरो नंबर 1 में भी इनकी जोड़ी काफी पसंद गई थी। इसमें करीना कपूर भी अहम रोल में थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 17,07,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

9/11

हम आपके दिल में रहते हैं

अनिल कपूर, काजोल और शक्ति कपूर स्टारर फिल्म हम आपको दिल में रहते हैं सुपरहिट मूवी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 17,03,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

10/11

साजन चले ससुराल

साल 1996 में रिलीज हुई साजन चले ससुराल में शक्ति कपूर के अलावा गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू लीड रोल में थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 13,82,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।

11/11

दीवाना मस्ताना

गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला स्टारर मूवी दीवाना मस्ताना में शक्ति कपूर अहम किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 13,59,00,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।