घर में कौन नहीं चाहता है कि उसका घर पैसों से भरा रहे। सभी अपने घर में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर उपाय करते हैं। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर में कभी भी कुछ चीजों को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इनके खाली रहने से घर में कंगाली आती है। अगर इन चीजों को भरकर रखते हैं, तो घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानें कौन से हैं वो चीजें
आप घर में अनाज लाते हैं। इसे बर्तन में भरकर रखें। इसे जिस भी बर्तन में भरकर रखें, उसके कभी खाली ना होने दें। जैसे ही यह खाली होने वाला हो, इसे फिर से भर दें। लेकिन घर में अनाज कभी खाली नहीं होना चाहिए।
पूजा घर में कभी भी पूजा के लौटे को खाली नहीं रखना चाहिए। भगवान के लिए रोज जल भरकर रखें और रोज इसका पानी बदल दें। ऐसा करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है। घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।
घर की तिजौरी को भी कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर में अगर तिजौरी है, तो आपको कभी भी इसे खाली नहीं छोड़ना चाहिए। अगर यह कभी खाली भी हो जाए तो आपको इसमें कुछ सिक्के ही रख देने चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भी धन बढ़ता है और खाली रखने से धन खर्च होता है।
वास्तु के अनुसार बताया जाता है कि कभी भी अपे बाथरूम में बाल्टी को खाली ना रखें। इसे हमेशा पानी से भरा रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पानी भी हमारी संपत्ति है, इसलिए यह घर में भरा होना चाहिए।