Hindi Newsएनसीआर न्यूज़up cm yogi adityanath big allegation on arvind kejriwal on illegal bangladeshi and rohingiya

केजरीवाल ने विधायकों को दी आधार बनाने की मशीन; बांग्लादेशियों के दिल्ली में बसने पर योगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार उफान पर है। सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में जनसभा कर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। इस दौरान योगी ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाने का आरोप लगाया।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 Jan 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
केजरीवाल ने विधायकों को दी आधार बनाने की मशीन; बांग्लादेशियों के दिल्ली में बसने पर योगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार उफान पर है। सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज कुमार चौहान के के समर्थन में जनसभा कर उनके लिए वोट मांगा। इस दौरान योगी ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजाद भारत में नेताओं पर तो केस हुए हैं, लेकिन किसी पार्टी पर केस नहीं हुआ। लेकिन, आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसके न सिर्फ नेताओं पर, बल्कि पार्टी पर भी केस दर्ज हुआ। किस मुंह से ये लोगों से वोट मांग रही है। योगी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के करोड़ों रुपए का बंदरबाट किया है। यदि इन पैसों का सदुपयोग होता तो आज श्रमिकों की हालत इतनी बदतर न होती।

योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की सुरक्षा में भी सेंध लगाने का काम किया है। इस पार्टी ने षड्यंत्र के साथ अपना हर चुनाव लड़ा है। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने आधार बनाने की मशीन अपने नेताओं और विधायकों को वितरित कर दिया। फिर उसके माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के आधार कार्ड बनाने में साथ दिया है। कहा कि दिल्ली के अंदर ओखला में औद्योगिक उपक्रमों को लगाने के बजाए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाकर दिल्ली के साथ कुठाराघात किया है। ये आम आदमी पार्टी दिल्ली के हकों पर, दिल्ली के नौजवानों के अधिकारों पर और बहन-बेटियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने वाली पार्टी है।

योगी ने कहा कि इस पार्टी को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। ये भ्रष्टाचार की जननी है। अराजकता का कारण है। अव्यवस्था का कारण बनने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने आपको एक घोषणापत्र दिया है दिल्ली के लिए। यह दिल्ली के लोगों के लिए, यहां के व्यापारियों के लिए और बहन-बेटियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के लिए एक अवसर है। कहा कि विकास डबल इंजन की सरकार से ही आगे बढ़ता है।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने दिल्ली को 3 चीजें दीं, जिसके लिए याद रखेंगे लोगः शिवराज सिंह चौहान
ये भी पढ़ें:BJP ने दिल्ली चुनाव में उतारे ये 3 अरबपति उम्मीदवार, AAP और CONG में सिर्फ एक-एक

योगी ने अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर यमुना में डुबकी लगाने की याद दिलाई। कहा कि पिछली बार मैं 23 जनवरी को दिल्ली आया था। उस समय कहा था कि मैंने अपने पूरे मंत्रिमंडल समेत 22 जनवरी को त्रिवेणी में डुबकी लगाई और आचमन भी किया। हम सभी पुण्य के भागीदार बने। मैंने आपको यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी। अगर आपमें जरा भी नैतिकता होता तो आप भी अपने मंत्रियों को लेकर यमुना जी में डुबकी लगाते। मैं भी मानता कि आपने मां यमुना के लिए कुछ किया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें