Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi assembly poll shivraj singh chauhan arvind kejriwal kapil mishra

केजरीवाल ने दिल्ली को 3 चीजें दीं, जिसके लिए याद रखेंगे लोगः शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार उफान पर है। सभी दलों के नेता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करावल नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने आप सुप्रीमो पर जोरदार प्रहार किया।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 Jan 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
केजरीवाल ने दिल्ली को 3 चीजें दीं, जिसके लिए याद रखेंगे लोगः शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार उफान पर है। सभी दलों के बड़े-बड़े नेता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने करावल नगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने आप सुप्रीमो पर जोरदार प्रहार किया।

शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल की तुलना उस शिकारी से की जो दाने डालकर पक्षियों को अपने जाल में फंसा लेता है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अब केजरीवाल के जाल में नहीं फंसना है। साथ ही कहा कि 8 फरवरी और दिल्ली केजरीवाल से फ्री। उन्होंने माताओं-बहनों से कहा कि विभिन्न राज्यों में बीजेपी की सरकारें सम्मान राशि दे रही है। 10 साल से अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे थे। अब उन्हें माताओं-बहनों की याद आई है।

कहा कि आज भी पैसा नहीं आ रहा, सिर्फ फार्म भरवाए जा रहे हैं। अगर पैसा देने की नीयत होती तो पहले दिन से दिया जाता। जब 10 साल नहीं डाले तो अब क्या डालेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ऐसा फार्म भरेगी कि केजरीवाल का फार्म ही बिगड़ जाएगा। पंजाब में आज तक बहनों के खाते में पैसा नहीं डाला गया। आप लोग उनके झांसे में मत आना और कमल पर बटन दबाना। बीजेपी की सरकार आएगी और आप लोगों के खाते में 2500 रुपए आना शुरू हो जाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को नरक बना दिया। कहा कि मैं मुंडका से करावल नगर आ रहा था। सोचा कि दिल्ली की सड़कें तो शानदार होंगी। लेकिन, यहां तक आने में मेरा तो कमर ही टूट गया। क्या दिल्ली बनाई है केजरीवाल ने। अब जनता तय कर चुकी है। 8 फरवरी, दिल्ली केजरीवाल से फ्री। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को तीन चीजें दी। पहला धूल, दूसरा धुआं और तीसरा धोखा। साथ ही कहा कि पीने का पानी नहीं दिया, लेकिन शराब की नदियां बहा दीं। इन्हीं चीजों के लिए उन्हें याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने भी मान लिया दिल्ली में BJP की सरकार आ रही हैः रमेश बिधूड़ी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में AAP का प्रचार करने को शत्रुघ्न को उतारेगी TMC, कांग्रेस को भी संदेश

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, वाह रे केजरीवाल, तूने कर दिया कमाल, तू तो निकला नटवरलाल, दिल्ली को कर दिया बदहाल, खुद हो गया मालामाल, जनता रो रही बेहाल। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

शिवराज ने कहा कि कपिल मिश्रा आप लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे। कहा कि कपिल सिर्फ वर्तमान ही नहीं, वे दिल्ली का भविष्य भी हैं। ये आपके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कपिल अकेले नहीं हैं, उनके उपर पीएम मोदी का आशीर्वाद है। मामा आपको बोनस में मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने कपिल को भी धोखा दिया। ये भी उनके मायाजाल में फंस गए थे। केजरीवाल ने अन्ना को भी धोखा दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात कह खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी बन गए। कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें