Gokalpur Election Result 2025: आप के सुरेंद्र कुमार फिर जीते, भाजपा के प्रवीण निमेश को मिली हार
- Gokalpur Chunav Parinam 2025: गोकलपुर विधानसभा सीट पर इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक सुरेंद्र कुमार का मुकाबला भाजपा के प्रवीण निमेश और कांग्रेस के ईश्वर बागरी से है।

Gokalpur Chunav Parinam 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। गोकलपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। सुरेंद्र कुमार को 80504 वोट मिले। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार को 8207 वोटों से शिकस्त दी। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निमेश को कुल 72297 वोट मिले। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ईश्वर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ईश्वर सिंह को 5905 वोट मिले। बता दें कि गोकलपुर विधानसभा साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर गुज्जर, पंडित, राजपूत और सैन समुदाय के वोटर काफी प्रभावशाली होते हैं।
Gokalpur Result Live 01:40 pm: गोकलपुर में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 22 में से 14 राउंड तक वोटों की गिनती हो चुकी है। सुरेंद्र कुमार को 62749 वोट मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा के प्रवीण निमेश को 6720 वोट से पीछे छोड़ दिया है।
Gokalpur Result Live 01:00 pm: गोकलपुर में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 14 राउंड तक वोटों की गिनती के बाद सुरेंद्र कुमार को 51434 वोट मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा के प्रवीण निमेश को 5165 वोट से पीछे छोड़ दिया है।
Gokalpur Result Live 12:40 pm: गोकलपुर में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार की बढ़त और मजबूत हो गई है। उन्होंने भाजपा के प्रवीण निमेश पर 6049 वोटों से बढ़त हासिल कर ली है। 13 राउंड तक वोटों की गिनती के बाद सुरेंद्र कुमार को 48319 वोट मिल चुके हैं।
Gokalpur Result Live 11:40 am: गोकलपुर में काफी देर तक बढ़त पर रहने के बाद अब भाजपा के प्रवीण निमेश पीछे हो गए हैं। आठ राउंड की गिनती के बाद आप आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार ने 1336 वोटों से बढ़त बना ली है। सुरेंद्र कुमार ने 29042 वोट हासिल किए हैं।
Gokalpur Result Live 10:40 am: भाजपा के प्रवीण निमेश की बढ़त और ज्यादा हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रवीण निमेश ने पांचवें राउंड की गिनती होने तक 21390 वोट हासिल किए हैं। वर्तमान विधायक और आप उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार उनसे 6937 वोटों से पीछे हैं।
Gokalpur Result Live 10:00 am: गोकलपुर में भाजपा के प्रवीण निमेश की बढ़त और ज्यादा हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रवीण निमेश ने तीसरे राउंड की गिनती होने तक 12282 वोट हासिल किए हैं। वर्तमान विधायक और आप उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार उनसे 4560 वोटों से पीछे हैं।
Gokalpur Result Live 09:30 am: गोकलपुर भाजपा के प्रवीण निमेश ने 1000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा के प्रवीण निमेश ने पहले राउंड में 3411 वोट हासिल किए हैं। वर्तमान विधायक और आप उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार पीछे हैं।
Gokalpur Result Live 08:30 am: गोकलपुर में भाजपा के प्रवीण निमेश और आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक व कांग्रेस के ईश्वर बागरी मुकाबले में हैं।
Gokalpur Result Live 08:30 am: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब ईवीएम से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। अभी तक पोस्टल बैलट गिने जा रहे थे।
Gokalpur Result Live 08:15 am: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो चुके हैं। कुछ ही देर में पता चलेगा गोकलपुर सीट का हाल।
Gokalpur Result Live 08:00 am: दिल्ली विधानसभा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।
अगर पिछले चुनावी नतीजों की बात करें तों साल 2020 में यहां आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। तब आप उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर था। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के फतेह सिंह ने भाजपा के रणजीत सिंह को पराजित किया था।