Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीGhonda election result 2025 live counting delhi vidhan sabha chunav parinam Gaurav Sharma vs Ajay Mahawar winner update

Ghonda Result 2025: घोंडा में भाजपा का कब्जा बरकरार, 26058 वोटों से जीते अजय महवार

Ghonda Election Result 2025: घोंडा विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकसी का अहम केंद्र रहा है। इस बार फिर भाजपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 03:39 PM
share Share
Follow Us on
Ghonda Result 2025: घोंडा में भाजपा का कब्जा बरकरार, 26058 वोटों से जीते अजय महवार

Ghonda Assembly Seat Election Result 2025: दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट भाजपा की झोली में गई है। मौजूदा विधायक अजय महवार (Ajay Mahwar) ने दोबारा यहां से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आप उम्मीदवार गौरव शर्मा को 26058 वोटों के अंतर से हराया। महवार को 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद कुल 79987 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आप के गौरव शर्मा को 53929 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भीष्म शर्मा को 883 वोट मिले हैं।

घोंडा विधानसभा क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित है। यह उत्तर-पूर्वी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। यह सघन आबादी वाला क्षेत्र है, जो लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी संघर्ष की जमीन रही है। हालांकि, 2015 के बाद से यहां का सियासी परिदृश्य बदल गया है। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच था। आप ने गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक अजय महवार (Ajay Mahwar) पर फिर से दांव लगाया था। कांग्रेस ने भी अपने पुराने उम्मीदवार भीष्म शर्मा (Bhisham Sharma) को मैदान में उतारा है।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा ने जीत हासिल की थी। उन्हें 60,906 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के साहब सिंह चौहान दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 52,813 वोट मिले थे। लंबे समय तक इस क्षेत्र में वर्चस्व रखने वाले कांग्रेस के भीष्म शर्मा को सिर्फ 18,892 वोट मिले थे। पांच साल बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने पाशा पलट दिया और भाजपा उम्मीदवार अजय महावर को 81,797 वोटों से जीत दिलाई। वहीं सीटिंग विधायक आप के श्रीदत्त शर्मा को 53,427 वोटों से दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के भीष्म शर्मा फिर तीसरे स्थान पर आए लेकिन उनका वोट गिरकर 5,484 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली चुनाव परिणाम के लिए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा,AAP-BJP में जंग

1993 में इस सीट से भाजपा के लाल बिहारी तिवारी ने जीत दर्ज की थी, जबकि 1998 और 2003 में कांग्रेस के भीष्म शर्मा ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। 2008 में फिर से घोंडा सीट भाजपा के कब्जे में चली गई और साहब सिंह चौहान लगातार दो बार विधायक बने। वह 2013 में भी विधायक चुने गए लेकिन 2015 में आप ने यहां एंट्री मार ली और श्रीदत्त शर्मा को विधानसभा भेजा। हालांकि 2020 में फिर से भाजपा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।

Ghonda Election Result 2025 UPDATES:

 

1.56 PM: Ghonda Election Result UPDATES: अजय महवार 26058 वोटों से चुनाव जीते 

अजय महवार ने 26058 वोटों से चुनाव जीत लिया है। 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद उन्हें कुल 79987 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आप के गौरव शर्मा रहे, जिन्हें 53929 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भीष्म शर्मा को अब तक 4883 वोट मिले हैं।

12.06 PM: Ghonda Election Result UPDATES: अजय महवार 20000 वोटों से आगे

नौवें राउंड की गिनती तक अजय महवार ने 20,000 से ज्यादा वोटों से बढञत बना ली है। उन्हें अब तक कुल 536366 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आप के गौरव शर्मा हैं, जिन्हें 33331 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भीष्म शर्मा को अब तक 2964 वोट मिले हैं।

11.29 AM: Ghonda Election Result UPDATES: मौजूदा भाजपा विधायक ने बनाई बड़ी बढ़त

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार अजय महवार ने भी बड़ी लीड ले ली है। उन्होंने 19057 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। उन्हें आठवें राउंड की गिनती तक कुल 47846 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आप के गौरव शर्मा हैं, जिन्हें 28789 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भीष्म शर्मा को अब तक 2591 वोट मिले हैं।

10.09 AM: Ghonda Election Result UPDATES: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार अजय महवार 5839 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें दूसरे राउंड की गिनती तक कुल 12628 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आप के गौरव शर्मा हैं, जिन्हें 6789 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भीष्म शर्मा को अब तक मात्र 568 वोट मिले हैं।

9.02 AM: Ghonda Election Result UPDATES: भाजपा उम्मीदवार अजय महवार आगे चल रहे हैं।

8.23 AM: Ghonda Election Result UPDATES: भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अजय महवार (Ajay Mahwar) पोस्टल बैलट की गिनती में आगे चल रहे हैं।

8.00 AM: Ghonda Election Result UPDATES: कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटों की गिनती शुरू। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी।

7.31 AM: Ghonda Election Result UPDATES: अब से थोड़ी देर बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी। सभी मतगणना कर्मी काउंटिंग सेंटर पर पहुंच चुके हैं।

7.12 AM: Ghonda Election Result UPDATES: मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात। पहुंच रहे मतगणना कर्मचारी। इलाके में भी दिल्ली पुलिस ने चुस्त की सुरक्षा व्यवस्था।

7.00 AM: Ghonda Election Result UPDATES: 1993 से 2020 तक हुए सात चुनावों में घोंडा से चार बार भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार कांग्रेस और एक बार आप ने जीत दर्ज की है। यह परंपरागत रूप से भाजपा की सीट मानी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें