Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi EXIT POLL survey Muslims, SC and Sikhs are still with AAP Lady and Businessman community is on which side

क्या अब भी मुस्लिम, SC और सिख हैं AAP के साथ? EXIT POLL सर्वे ने बताया कौन सा समुदाय किस तरफ

Delhi Election Exit Poll: सर्वे में SC और OBC के वोटिंग पैटर्न का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, 46.9% SC समुदाय ने AAP को वोट किया है, जबकि 37.9% ने भाजपा और 6.9% ने कांग्रेस को वोट किया है।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 6 Feb 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
क्या अब भी मुस्लिम, SC और सिख हैं AAP के साथ? EXIT POLL सर्वे ने बताया कौन सा समुदाय किस तरफ

Delhi Election Exit Poll: दिल्ली विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमान भी जारी हो चुके हैं और करीब सभी में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, सभी की नजरें 8 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं कि क्या एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं या फिर उसमें उलट-फेर होता है। ऐसे कई चुनाव रहे हैं, जब एग्जिट पोल सर्वे के अनुमान गलत साबित हुए हैं।

इस बीच C Voter ने अपने एग्जिट पोल सर्वे के जातीय और सामुदायिक आंकड़े जारी किए हैं कि दिल्ली में किस समुदाय ने किस पार्टी को वोट दिया है। आज तक पर प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में दिल्ली के 63.1 फीसदी मुस्लिमों ने आप को वोट दिया है, जबकि 12.7 फीसदी ने भाजपा और 18.7 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया है। 2020 में इस समुदाय का बड़ा हिस्सा आप के साथ ही था लेकिन इस बार उसमें विभाजन देखने को मिला है।

SC/OBC का वोट किस दल को?

सर्वे में SC और OBC के वोटिंग पैटर्न का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, 46.9% SC समुदाय ने AAP को वोट किया है, जबकि 37.9% ने भाजपा और 6.9% ने कांग्रेस को वोट किया है। सर्वे के मुताबिक, 49.3% ने भाजपा को, जबकि 38% ने आप और 5.1% ने कांग्रेस को वोट किया है। जहां तक सिख मतदाताओं की बात है तो इस समुदाय का बड़ा हिस्सा अभी भी आम आदमी पार्टी की ओर झुका दिखा। सर्वे में कहा गया है कि 49.1% सिखों ने आप को, जबकि 34.4% ने भाजपा को और 2.6 फीसदी ने कांग्रेस को वोट किया है। सिख भी आप के परंपरागत वोटर रहे हैं।

सामान्य वर्ग और मजदूरों का वोट किधर

सर्वे में कहा गया है कि सामान्य वर्ग के 59.3 फीसदी समूह ने भाजपा को वोट किया है, जबकि 29.3 फीसदी ने आप को और 3.5 फीसदी ने कांग्रेस को वोट किया है। सर्वे में पेशा के आधार पर भी वोटिंग पैटर्न और मतदाताओं के रूझान का आंकड़ा पेश किया गया है। इसके मुताबिक, 51.8% मजदूर वर्ग ने आप को जबकि 31% ने भाजपा को और 6.3 फीसदी ने कांग्रेस को वोट किया है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के लिए आए दो और Exit Polls, टुडेज चाणक्य और एक्सिस ने किसको जिताया?
ये भी पढ़ें:कौन सा एग्जिट पोल बनवा रहा किसकी सरकार?
ये भी पढ़ें:अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? 20,000 वोटों से हराएंगे प्रवेश वर्मा
ये भी पढ़ें:Exit Poll: AAP के 3 बड़े नेता नहीं बचा पाएंगे अपनी सीट! चौथे के लिए गुड न्यूज

महिला वोटर बड़ा फैक्टर, आप से अब भी झुड़ाव

महिलाएं हाल के सभी चुनावों में एक बड़ा फैक्टर बनकर उभरी हैं। दिल्ली में भी गृहणियों को लेकर सर्वे में जो आंकड़े पेश किए गए हैं, वो बड़ी कहानी कह रहे हैं और जेंडर डिवीजन की थ्योरी को पुख्ता करती दिख रही हैं। दिल्ली की 51.5 फीसदी गृहणियों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, जबकि 32.6 फीसदी ने भाजपा और 7.6 फीसदी ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है।

कारोबारियों और सरकारी कर्मचारियों का रुझान किधर

इसी तरह 51.9 फीसदी कारोबारियों ने भाजपा को जबकि 35.4 फीसदी ने आप को वोट देने की बात कही है। कांग्रेस को मात्र 6.2 फीसदी कारोबारियों ने अपना वोट दिया है। नौकरी पेशा सरकारी कर्मचारियों के भी बड़े समूह यानी 56 फीसदी ने भाजपा को जबकि 30.1 फीसदी ने आप को और 5.6 फीसदी ने कांग्रेस को वोट देने की बात कबूल की है। 45.3 फीसदी छात्रों और बेरोजगारों ने भाजपा का जबकि 41 फीसदी ने आप का और 6.2 फीसदी ने कांग्रेस का समर्थन किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें