Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi assembly election 2025 nangloi jat seat raghuvinder manoj shokeen rohit chaudhary know caste factor

Nangloi Seat: नांगलोई के जाट किसका देंगे साथ? AAP को हैट्रिक की उम्मीद; क्या है जातीय समीकरण

Nangloi Jat Seat: दिल्ली के परिवहन मंत्री रघुविंदर शौकीन की विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला कड़ा है। यहां रघुविंदर शौकीन हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं तो दूसरी ओर भाजपा के टिकट पर 2013 में इसी विधानसभा सीट से विधायक रहे मनोज शौकीन भी फिर से मैदान में हैं।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 10 Jan 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
Nangloi Seat: नांगलोई के जाट किसका देंगे साथ? AAP को हैट्रिक की उम्मीद; क्या है जातीय समीकरण

Nangloi Jat Seat: दिल्ली के परिवहन मंत्री रघुविंदर शौकीन की विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला कड़ा है। यहां रघुविंदर शौकीन हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं तो दूसरी ओर भाजपा के टिकट पर 2013 में इसी विधानसभा सीट से विधायक रहे मनोज शौकीन भी फिर से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने रोहित चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। तीनों प्रत्याशी जाट बिरादरी के हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

एक नजर में सीट

नांगलोई जट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही दल अलग-अलग चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। जाट और यादव मतदाताओं के बहुल इस क्षेत्र में ब्राह्मण भी विधायक रह चुके हैं। यानी यहां के मतदाता जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर राजनीति में भूमिका निभाते हैं। 2020 से यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की है।

पानी-गंदगी बड़े मुद्दे

इस विधानसभा में लोग सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की किल्लत और गंदगी की वजह से झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कच्ची कॉलोनियों में कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें पानी की लाइन भी नहीं है। जिन कॉलोनियों में पानी है वहां भी आपूर्ति ठीक से नहीं होती। कूड़ाघरों की कमी के कारण कचरा सड़कों के किनारे पड़ा रहता है। सीवर ओवर फ्लो होने से परेशानी होती है।

प्रमुख समस्याएं

●पश्चिम विहार, आउटर रिंग रोड व नजफगढ़ से घिरे इस क्षेत्र में यातायात जाम की बड़ी समस्या है। लोगों को परेशानी होती है।

●कई इलाकों में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है।

●अतिक्रमण और रिक्शा वालों की बेतरतीब पार्किंग अंदरूनी सड़कों पर भी जाम लगा देते हैं।

●पार्कों की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती है।

कुल मतदाता- 2,64,043

पुरुष- 1,43,122

महिला- 1,20,875

थर्ड जेंडर - 46

2020 में नांगलोई जाट विधानसभा के नतीजे

आम आदमी पाटी 74444 49.21

भाजपा 62820 41.53

कांग्रेस 9761 6.45

ये भी पढ़ें:पटपड़गंज में इस बार कैसी टक्कर, सिसोदिया की छोड़ी सीट पर हार-जीत के क्या फैक्टर
ये भी पढ़ें:जंगपुरा में मनीष सिसोदिया और तरविंदर में टाइट फाइट, सीट के क्या हैं अहम मुद्दे

स्थानीय लोग क्या बोले

स्थानीय निवासी सोनू सिंह ने कहा, 'पानी, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की बड़ी समस्या है। अवैध बैटरी रिक्शा वाले सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे आम लोग निकल नहीं पाते हैं।'

ज्वालापुरी के विजय बड़गुर्जर ने कहा, 'आवारा पशु क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। बीते साल सांड की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो चकी है। घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।'

अगला लेखऐप पर पढ़ें