Hindi Newsएनसीआर न्यूज़BJP surprises in Delhi elections leads in many Muslim dominated seats

दिल्ली चुनाव में भाजपा ने चौंकाया, कई मुस्लिम बहुल सीटों पर आगे

  • आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में 11 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी आबादी है। इन 11 में से भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली चुनाव में भाजपा ने चौंकाया, कई मुस्लिम बहुल सीटों पर आगे

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जा रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक 70 में से 48 सीटों पर भाजपा, 21 सीटों पर आम आदमी पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा आगे है। आम के अमानतुल्लाह खान जैसे चेहरे लगातार पीछे चल रहे हैं। वह ओखला से चुनाव लड़ रहे थे।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में 11 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी आबादी है। इन 11 में से भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा जिन सीटों पर आगे चल रही है उनमें ओखला, बल्लीमारान जैसी सीटें शामिल हैं।

कस्तुरबा नगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार नीरज बसोया 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां आप पिछड़ती दिख रही है। इस सीट पर भी मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी आबादी है।

बल्लीमारान सीट पर भाजपा के कमल बागड़ी को अब तक 4211 मत मिले हैं। वह 214 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन दूसरे नंबर पर हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी के 9 विधायक थे। वहीं, भाजपा को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं।

सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के जुबैर अहमद 1325 वोटो से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के अनिल गौड़ पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं।

मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद से भाजपा उम्मीदवार 11 हजार वोट से आगे हैं।

आपको यह भी बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हालांकि अभी तक उनका खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें