संविधान, मुस्लिम और आदिवासी... PM मोदी ने कांग्रेस को कई मोर्चों पर घेरा, टॉप 5
- पीएम मोदी ने लोकसभा में राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। साथ ही बताया कि कैसे एनडीए सरकार ने संविधान, मुस्लिम, आदिवासी और पूर्वोत्तर के लिए काम किया है। उधर, IND vs ENG वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बदलाव।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद जवाब दिया। पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। साथ ही बताया कि कैसे एनडीए सरकार ने संविधान, मुस्लिम, आदिवासी और पूर्वोत्तर के लिए काम किया है। शाम की टॉप 5 खबरें।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ भाषणबाजी की, हमने उसे कर दिखाया। संविधान को मजबूती देने के लिए उसकी भावना को जीना पड़ता है, हम वे लोग हैं, जो संविधान को जीते हैं। NDA सरकार ने पूर्वोत्तर के लिए अलग मंत्रालय खोला, आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय खोला। हमने मुस्लिम बेटियों को समानता का अधिकार दिया। पूरी खबर पढ़ें।
पृथ्वी के ऊपर अचानक ठहरा अमेरिकी मिशन Blue Ghost
अमेरिकी मिशन ब्लू घोस्ट लैंडर 9 फरवरी से चांद की ऐतिहासिक यात्रा शुरू करेगा। इसके 2 मार्च चक चंद्रमा पर लैंडर करने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले इस लैंडर ने घुप अंधेरे अंतरिक्ष में नीली रोशनी से चमक रही पृथ्वी को अपने कैमरे में कैद किया। इस वीडियो को अमेरिका की कमर्शियल अंतरिक्ष एजेंसी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में टीशर्ट और मफलर में अलग ही दंगलः संबित पात्रा
संबित पात्रा ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली चुनाव का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर अनोखे अंदाज में निशाना साधा। कहा कि दिल्ली में INDI गठबंधन के अंदर टी-शर्ट और मफलर की लड़ाई चल रही है। टी-शर्ट ने मफलर को शराब घोटाला और शीशमहल के लिए खूब घेरा। मफलर ने भी टी-शर्ट और टी-शर्ट के जीजा जी दोनों भ्रष्टाचारी बताया और कहा ये जेल से बाहर कैसे हैं, इन्हें जेल में होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें।
हरियाणा में निकाय चुनावों का ऐलान
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने पंचकूला में प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनावों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को मतदान होगा जबकि नतीजे 12 मार्च को आएंगे। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही सूबे में आचार संहिता लागू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
IND vs ENG: भारत की वनडे टीम में अचानक हुआ बदलाव
भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद अब वनडे में भिड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच गुरुवार (6 फरवरी) से नागपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले भारतीय वनडे टीम में अचानक बदलाव हुआ है। फॉर्म में चल रहे 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती की किस्मत चमकी है। पूरी खबर पढ़ें।