Hindi Newsदेश न्यूज़derogatory matter related to Chhatrapati Sambhaji Maharaj in wikipedia cm Devendra Fadnavis ask police to action

Wikipedia पर संभाजी महाराज से जुड़ी अपमानजनक सामग्री, CM फडणवीस के पुलिस को ऐक्शन के निर्देश

  • विकिपीडिया पर संभाजी महाराज से जुड़ी अपमानजनक सामग्री को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस को मामले में ऐक्शन के निर्देश दिए हैं।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 Feb 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
Wikipedia पर संभाजी महाराज से जुड़ी अपमानजनक सामग्री, CM फडणवीस के पुलिस को ऐक्शन के निर्देश

विकिपीडिया पर संभाजी महाराज से संबंधित अवांछित और अपमानजनक सामग्री को लेकर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (साइबर) को इस पर ऐक्शन के लिए बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। उनकी गिनती इतिहास के महान योद्धाओं में की जाती है। 1680 में शिवाजी महाराज के निधन के बाद संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति बने थे।

हाल ही में संभाजी महाराज के संघर्ष और वीरता पर केंद्रित फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा संभाजी महाराज के साथ की गई क्रूरता और संभाजी महाराज की वीरता का उल्लेख किया गया है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सीएम फडणवीस ने बताया कि विकिपीडिया एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जो केवल भारत तक सीमित नहीं है। यह एक वैश्विक मंच है, जहां किसी भी व्यक्ति द्वारा जानकारी अपलोड और संपादित की जा सकती है। उनकी अपनी नीतियां होती हैं, जिनके तहत सामग्री को संशोधित और प्रकाशित किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह स्वतंत्र रूप से संचालित होता है, फिर भी हम उनसे अनुरोध कर सकते हैं कि वे ऐतिहासिक महापुरुषों से संबंधित सामग्री को नियंत्रित करें और किसी भी प्रकार की अपमानजनक या भ्रामक जानकारी को हटाएं।

ये भी पढ़ें:एकनाथ शिंदे ने उठाया फडणवीस को चुभने वाला कदम, डिप्टी सीएम रहते सीएम वाला काम
ये भी पढ़ें:अब सभी को सभी से खतरा है; फडणवीस, शिंदे की अनबन से किस-किस की फायदे पर नजर

केंद्र से भी चर्चा

इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि सरकार इस विषय पर केंद्र सरकार के साथ चर्चा कर रही है ताकि ऐसे किसी भी साहित्य या ऑनलाइन सामग्री का नियमन किया जा सके, जो किसी व्यक्ति, समुदाय या समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करता हो। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐतिहासिक महापुरुषों की गरिमा बनी रहे और उनकी विरासत के प्रति लोगों में सम्मान की भावना बनी रहे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें