Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Two killed, two injured in road accident Sehore Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

  • इस हादसे में कार सवार अभिषेक और अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल इस क्षेत्र के निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्र हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, सीहोर, लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 12:19 PM
share Share
Follow Us on
मध्य प्रदेश के सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के पार्वती थाना क्षेत्र में आष्टा शुजालपुर मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात्रि में हुए इस हादसे में बाइक सवार मनोज परमार (36) और आनंद खजुरिया (35) की मौत हो गई।

इस हादसे में कार सवार अभिषेक और अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल इस क्षेत्र के निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्र हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें