MP : इंदौर के मंदिर में हुआ पाकिस्तान सर्वनाश महायज्ञ, संतों ने पीली सरसों और लाल मिर्च की दी आहुति
भारत में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में भारी आक्रोश का माहौल है। हर कोई पाकिस्तान को कोस रहा है और सरकार से इसका बदला लेने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही अब भारत में पाकिस्तान के सर्वनाश की कामना के लिए तंत्र-मंत्र और यज्ञ भी शुरू हो गए हैं।

भारत में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में भारी आक्रोश का माहौल है। हर कोई अपने-अपने ढंग से पाकिस्तान को कोस रहा है और सरकार से इसका बदला लेने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही अब भारत में पाकिस्तान के सर्वनाश की कामना के लिए तंत्र-मंत्र और यज्ञ भी शुरू हो गए हैं।
मध्य प्रदेश में इंदौर के पंचकुइयां स्थित मंदिर में रविवार दोपहर महामंडलेश्वर, पंडित और पुजारियों द्वारा पाकिस्तान के सर्वनाश के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के दौरान पीली सरसों और लाल मिर्च से हवन किया गया। इस महायज्ञ में पाकिस्तान का सर्वनाश करने के लिए कई मंत्रोच्चारण भी किए गए।
पंडितों और पुजारियों का मानना है कि इस तरह के यज्ञ से मां भगवती जल्द प्रसन्न होती हैं और जिस भी व्यक्ति या किसी देश के सर्वनाश की कामना के लिए जो तांत्रिक अनुष्ठान किए जाते हैं, वो जल्द ही पूरे होते हैं।
यज्ञ करने वाले महामंडलेश्वर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस यज्ञ से मां भगवती जल्द प्रसन्न होती है। उन्होंने कहा कि जैसे मां भगवती ने राक्षसों का नाश किया था, उसी तरह अब पाकिस्तान का सर्वनाश करने का वक्त आ गया है।
पाकिस्तान रूपी राक्षस बार-बार अपना सिर उठा रहा है और उसे भी जल्द खत्म करने की कामना के लिए मां भगवती का यह यज्ञ किया गया है, जिससे कि उसका सर्वनाश हो सके।
इस महायज्ञ में ब्राह्मणों, संत समाज और कई महामंडलेश्वरों एवं पुजारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने बताया कि यह पाकिस्तान सर्वनाश यज्ञ है, जिसके परिणाम स्वरूप जल्द ही पाकिस्तान पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो जाएगा। संत समाज ने एकसुर में कहा कि इस यज्ञ के परिणामस्वरूप जल्दी ही पाकिस्तान नष्ट होने वाला है।
रिपोर्ट : हेमंत नागले
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।