Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp indore man kills himself left suicide note allegations on wife mother in law and sister in law full details here

इंदौर में शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी, सास और दो सालियों पर लगाया उकसाने का आरोप

  • इंदौर में एक 28 साल के युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नितिन पडियार के रूप में हुई है और उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए उनकी पत्नी और ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, मध्य प्रदेश, इंदौरFri, 31 Jan 2025 03:16 PM
share Share
Follow Us on
इंदौर में शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी, सास और दो सालियों पर लगाया उकसाने का आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक 28 वर्षीय व्यक्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास और दोनों सालियों को इस घटना के लिए कुसूरवार बताया है। मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उन सबके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान नितिन पडियार के रूप में हुई है और उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए उनकी पत्नी और ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे। मामला जिले के बाणगंगा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

क्या है पूरी घटना जानिए

अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस (अतिरिक्त डीसीपी, जोन 3) राम सनेही मिश्रा ने एएनआई को बताया कि 28 वर्षीय नितिन पडियार ने 20 जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट छोड़ा है। मामले की जांच के दौरान,परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए गए। जांच के बाद पता चला कि व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद अपनी जान दे दी। जिसके बाद उसकी पत्नी हर्षा शर्मा,सास सीता शर्मा और दो सालियों मीनाक्षी शर्मा और वर्षा शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में आगे के सबूत और तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि परिवारों के बीच पहले से ही विवाद था और राजस्थान में व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज का मामला दर्ज किया गया था। उस मामले का विवरण मांगा गया है और इसे यहां के मामले की जांच में भी शामिल किया गया है।

क्या है सुसाइड की असल वजह?

अतिरिक्त डीसीपी मिश्रा ने कहा कि जो सुसाइड नोट मिला है,उसकी भी जांच की गई और उसमें लिखा था कि वह काफी परेशान था और उसे परेशान किया जा रहा था। उसकी पत्नी, सास और दो सालियां (पत्नी की बहन) उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होंगी। उन्होंने नोट में भारत सरकार से यह भी अपील की कि कार्रवाई एकतरफा (पत्नी) की जा रही है और उनकी चिंता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सब कुछ जांच में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा था और सब कुछ जांच में ले लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें