हाई कोर्ट के FIR वाले आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मंत्री विजय शाह, तत्काल सुनवाई की गुहार
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कर्नल सोफिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई है।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई है। हाई कोर्ट के एफआईआर वाले आदेश के खिलाफ अब विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस मामले में विजय शाह के वकील ने तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई है।
बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कर्नल सोफिया के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर स्वत: संज्ञान लिया था। स्वत: संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। इस दौरान शाह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई है।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने एक सभा के दौरान कर्नल सोफिया को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। शाह ने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा तो मोदी जी उनकी बहन कर्लन सोफिया को भेजकर पाकिस्तानियों की को नंगा कर दिया। शाह के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के साथ ही देश के लोगों में नाराजगी है।
छिन सकता है मंत्री पद
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह का मंत्रिपद छिन सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा आलाकमान कर्नल सोफिया को लेकर दिए इस बयान के बाद नाराज है। ऐसे में उनपर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंत्री विजय शाह का मंत्री पद छीना जा सकता है।
मंत्री विजय शाह इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। साल 2020 में विजय शाह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने डिनर का ऑफर ठुकराने पर एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।