Rangoli Design Idea: रंगोली बनाने में माहिर हैं तो घर को सजाने के लिए चुनें ये अट्रैक्टिव डिजाइन
diwali 2023 rangoli design ideas: दिवाली पर घर में खूबसूरत सी रंगोली बनाने की सोच रही हैं तो इन अट्रैक्टिव डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। रंगोली बनाने के लिए इन टिप्स की मदद भी ले सकते हैं।

दिवाली के मौके पर घर की सजावट में रंगोली का खास महत्व होता है। वैसे तो हर खुशी के मौके पर रंगोली बनाई जाती है। लेकिन दिवाली पर लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाना पसंद है और हर दिवाली आप बेहतरीन रंगोली की डिजाइन बनाती हैं तो इस बार इन अट्रैक्टिव डिजाइन की रंगोली को घर के मुख्य द्वार पर या आंगन में बना सकती हैं।

रंगोली बनाना बहुत कठिन नही है। अगर आप डायरेक्ट रंगों की मदद से रंगोली बनाएंगी तो मुश्किल हो सकती है। लेकिन जमीन पर डिजाइन बनाने के लिए आप कुछ चीजों की मदद लें सकते हैं। जैसे छोटे गोले बनाने के लिए चूड़ियां, बड़े गोले बनाने के लिए थाली और प्लेट। इन चीजों को जमीन पर रखकर आकार बना लें।

साथ ही शेड देने, लाइन खींचने के लिए कंघी, चम्मच की मदद से भी स्मार्टली रंगोली तैयार करते हैं। जब भी रंगोली बनाने बैठे तो डिजाइन के हिसाब से साथ में सारी चीजों को पास में रखें और फटाफट रंगोली तैयार करें।

रंगोली की डिजाइन को सबसे पहले हल्का सा ड्रॉ कर लें। जमीन पर रंगोली की डिजाइन को बनाने के लिए आप क्रेयॉन कलर या फिर चॉक की मदद ले सकती हैं। ये जमीन पर आसानी से चलती हैं।

तो अगर आप बेहतरीन डिजाइन की खोज में हैं तो इन रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। अट्रैक्टिव डिजाइन को बनाने के लिए आप सही कलर कॉम्बिनेशन की मदद लें। सफेद के साथ लाल और गाढ़े रंगों का इस्तेमाल करें। साथ ही पीले, हरे जैसे कंट्रास्ट रंगों को एक साथ मिलाकर रंगोली तैयार करें। कलर के ये कॉम्बिनेशन आपकी रंगोली को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।