महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के भोग में चढ़ाएं ये 5 चीजें, देखें भोलेनाथ के प्रिय प्रसाद की लिस्ट
- Happy Maha Shivratri 2025: माना जाता है कि बाकी सभी देवताओं में से भगवान शिव अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। तो इस महाशिवरात्रि भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए आप प्रसाद में उनके प्रिय पकवानों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रिय माने जाने वाले उनके प्रिय भोग प्रसाद की लिस्ट।

Maha Shivratri 2025 Bhog Prasad List: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का व्रत खास महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की हर मनोकामना भोलेनाथ पूरी करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग प्रसाद में बनाकर चढ़ाना चाहते होंगे। अगर आप भी इस तरह की इच्छा रखते हैं तो आइए जानते हैं भोलेनाथ के प्रिय भोग प्रसाद की लिस्ट।
खीर
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का हर भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास रखता है। ऐसे में आप शिवरात्रि के दिन भोलेबाबा के प्रसाद में फलाहारी साबुदाना या मखाने की खीर बना सकते हैं। इस खीर को चावलों की खीर की तरह के बनाया जाता है।
ठंडाई
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विषपान के बाद भगवान शिव के शरीर में जलन उत्पन्न हुई, जिसे शांत करने के लिए देवताओं ने भोलेनाथ को ठंडी चीजें खिलाईं। ठंडाई ने भगवान शिव को शीतलता प्रदान करके उन्हें महसूस होने वाली जलन को शांत किया था। यही वजह है कि महाशिवरात्रि पर खासतौर पर भोलेनाथ के भोग में ठंडाई का प्रसाद बनाकर भगवान शिव को चढ़ाया जाता है।
सूजी का हलवा
कोई शुभ अवसर हो या व्रत-त्योहार, घर में मीठा हलवा जरूर बनाया जाता है। आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आटे या सूजी का हलवा प्रसाद में बनाकर चढ़ा सकते हैं।
खोया बर्फी
महादेव को सफेद चीज अति प्रिय मानी जाती है। ऐसे में आप उन्हें भोग प्रसाद में मावा यानी खोये की बर्फी भी बनाकर चढ़ा सकते हैं।
पंचामृत
दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर से मिलकर बने मिश्रण को पंचामृत के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे चरणामृत कहकर भी बुलाते हैं। चरणामृत का अर्थ होता है भगवान के चरणों का अमृत और पंचामृत का अर्थ पांच अमृत यानि पांच पवित्र वस्तुओं से बना हुआ। पंचामृत का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भगवान को अर्पित करने के लिए किया जाता है। इस महाशिवरात्रि आप भगवान शिव के लिए पंचामृत भी बनाकर तैयार कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।