हेमंत कैबिनेट को आवंटित हुए 70 करोड़ की लागत वाले नए आवास; जानिए किन बंगलों में रहेंगे मंत्री
- रांची स्मार्ट सिटी के एक ही कैंपस में ये बंगले बनाए गए हैं। इसके निर्माण पर करीब 70 करोड़ की राशि खर्च की गई है। हर बंगले का क्षेत्रफल 16 हजार वर्ग फीट से अधिक है। पढ़िए पूरी खबर।

झारखंड की राज्य सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों के लिए तैयार नवनिर्मित बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार की शाम को कार्यालय आदेश जारी कर इसकी सूचना दी है। रांची स्मार्ट सिटी के एक ही कैंपस में ये बंगले बनाए गए हैं। इसके निर्माण पर करीब 70 करोड़ की राशि खर्च की गई है। हर बंगले का क्षेत्रफल 16 हजार वर्ग फीट से अधिक है।
रांची स्मार्ट सिटी में एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों, उनके परिवारों और कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं। बंगलों को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा रेसिडेंशियल ब्लॉक है और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक का निर्माण मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से किया गया है।
● बंगला नंबर 1-सुदिव्य कुमार, नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री
● बंगला नंबर 2 - शिल्पी नेहा तिर्की, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री
● बंगला नंबर 3 - राधाकृष्ण किशोर, वित्त, वाणिज्य कार्य और संसदीय कार्य मंत्री
● बंगला नंबर 4 - इरफान अंसारी, स्वास्थ्य और खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मंत्री
● बंगला नंबर 5 - योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री
● बंगला नंबर 6- हफीजुल हसन, जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
● बंगला नंबर 7- चमरा लिंडा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री
● बंगला नंबर 8 - दीपक बिरुआ, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री
● बंगला नंबर 9 - दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री
● बंगला नंबर 10 - रामदास सोरेन, स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री
● बंगला नंबर 11 - संजय प्रसाद यादव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग और उद्योग मंत्री