Ras Hembram Elected Kundhit Block President in Jamtara Meeting रास हेंब्रम बने कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsRas Hembram Elected Kundhit Block President in Jamtara Meeting

रास हेंब्रम बने कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष

जामताड़ा,प्रतिनिधि।कुंडहित डाक बांगला परिसर मैदान में मंगलवार को देश मांझी परगना बाईसी की बैठक हुई। बैठक अध्यक्षता दिलीप कुमार मुर्मू ने की। जबकि सभा का

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाWed, 30 April 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
रास हेंब्रम बने कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष

रास हेंब्रम बने कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष जामताड़ा,प्रतिनिधि।

कुंडहित डाक बांगला परिसर मैदान में मंगलवार को देश मांझी परगना बाईसी की बैठक हुई। बैठक अध्यक्षता दिलीप कुमार मुर्मू ने की। जबकि सभा का संचालन बाबूलाल सोरेन ने किया। इस दौरान देश मांझी परगना बाईसी समिति ने प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया। इस दरम्यान रास हेंब्रम को प्रखंड अध्यक्ष,विकास टुडू को सचिव, बबलू मुर्मू को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार मुर्मू को सलाहकार एवं दास सोरेन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई। वहीं बाबूलाल सोरेन को कुंडहित प्रखंड के प्रखंड प्रभारी चुना गया। मौके पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संथाल समाज को मजबूत करना है। वहीं बैठक में संथाल परगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 एवं संथाल परगना सिविल रूल्स 1946 पर चर्चा की गई। मौके पर सपन मरांडी, दास सोरेन, फतेहपुर प्रखंड के प्रभारी दुर्गा मुर्मू ,विश्वनाथ मरांडी ,संदीप मुर्मू ,निर्मल सोरेन, रमेश टुडू, प्रेम मरांडी, बैद्यनाथ हेंब्रम, रमेश टुडू, विजय मुर्मू आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।