बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण को लेकर कुर्मी विकास मोर्चा 23 जून से शुरू करेगा आंदोलन
झरिया।झारखंड कुड़मी विकास मोर्चा झरिया प्रखंड की बुधवार को हुई बैठक में बोकारो एयरपोर्ट का

झरिया। झारखंड कुड़मी विकास मोर्चा झरिया प्रखंड की बुधवार को हुई बैठक में बोकारो एयरपोर्ट का नाम स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने को लेकर 23 जून को पदयात्रा और 24 जून को बोकारो में धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रचित महतो ने की। इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने बताया कि आंदोलन का प्रथम चरण बलियापुर से पदयात्रा शुभारंभ कर किया जाएगा। यह पदयात्रा जोधाडीह चास तक जाएगी। जहां पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। और सुबह में बोकारो एयरपोर्ट के समक्ष धरना दिया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
बैठक में मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, अनिल महतो, प्रदीप महतो, पवन महतो, प्रचित महतो, धीरन महतो, निमाई महतो, रविंद्र महतो, रमेश महतो, कालचंद महतो, शंकर महतो, मनोहर महतो आदि की एक टीम बनाई गई है। जिसमें टीम के सभी सदस्य और पदाधिकारी आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरे झारखंड में संपर्क करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।