Hindi Newsविदेश न्यूज़French ex surgeon to face trial for raping hundreds of his patients including children

डॉक्टर या हैवान! 25 साल तक सैकड़ों बेहोश मरीजों का किया रेप, ज्यादातर बच्चों को बनाता था शिकार

  • फ्रांस के एक पूर्व सर्जन पर जल्द ही मुकदमा चलाया जाएगा। इस सर्जन पर दरिंदगी की इंतहा पार करते हुए अपने 200 से ज्यादा मरीजों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। बता दें कि पीड़ितों में से ज्यादातर बच्चे थे।

Jagriti Kumari एएफपीMon, 17 Feb 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर या हैवान! 25 साल तक सैकड़ों बेहोश मरीजों का किया रेप, ज्यादातर बच्चों को बनाता था शिकार

बीते दिनों फ्रांस के शख्स की दरिंदगी की खबर सामने आने के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई थी। यहां के शख्स ने अपनी पत्नी का 50 से ज्यादा लोगों से बलात्कार करवाया था जिसके बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। अब फ्रांस से एक और ऐसी ही खबर सामने आई है। फ्रांस के एक पूर्व सर्जन पर इस महीने के अंत में मुकदमा चलाया जाएगा। इस डॉक्टर पर लगभग 300 मरीजों के साथ बलात्कार या यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। यही नहीं सर्जन ने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया उनमें ज्यादातर बच्चे थे और उनमें से कई उस समय बेहोश थे। 74 वर्षीय जोएल ले स्कॉरनेक के खिलाफ 25 साल तक इन अपराधों को जारी रखने के आरोप हैं।

खबरों के मुताबिक शख्स ने यह सिलसिला 1989 में शुरू किया था। 2014 तक उसने पश्चिमी फ्रांस के एक दर्जन क्लिनिक्स में काम किया जहां उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। ले स्कॉरनेक पर 111 बलात्कार और 189 यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज किए गए हैं। सर्जन ने जिन मरीजों का यौन उत्पीड़न किया उन 299 मरीजों में से 256 पीड़ित 15 साल से कम उम्र के थे। बता दें कि पीड़ितों की औसत आयु 11 साल है। शख्स ने एक साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग तक को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था।

3 लाख से ज्यादा अश्लील तस्वीरें मिलीं

फिलहाल यह सर्जन 2020 से ही जेल में बंद है। उस वक्त उसे अपनी दो भतीजियों सहित चार बच्चों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के लिए 15 साल की सजा सुनाई गई थी। अधिकारियों ने 2017 में ले स्कॉरनेक की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में पता चला कि 1990 के दशक से ही इस तरह के अपराधों में शामिल था। पुलिस ने उस वक्त जोनजैक में ले स्कॉरनेक के घर की तलाशी ली थी। पुलिस को वहां दर्जनों गुड़िया मिली थी जिनका इस्तेमाल वह सेक्स टॉय के रूप में करता था। वहीं उसके पास से 3 लाख से ज्यादा अश्लील तस्वीरें भी मिली थीं।

ये भी पढ़ें:आयरिश महिला से रेप और हत्या, 8 साल बाद मिला इंसाफ; गोवा के शख्स को उम्रकैद
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र में मर चुके व्यक्ति के खिलाफ रेप केस दर्ज, पीड़िता बनी मां
ये भी पढ़ें:'मैरिटल रेप पर 'बेतुकी' बात के लिए SC को छत्तीसगढ़ HC की खिंचाई करनी चाहिए'

कितनी होगी सजा?

इस मामले पर जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया है कि सर्जन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया, "ले स्कॉरनेक ने ज्यादातर मामलों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। साथ ही उसने यह भी माना है कि यह सब कुछ छिपाने के लिए उसने क्या कुछ तरकीबें लगाईं। दोषी पाए जाने पर ले स्कॉरनेक को अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। बता दें कि फ्रांसीसी कानून में कई मामलों में सजा मिलने के बाद उसे एक साथ जोड़ने की इजाजत नहीं होती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें