निक से शादी करने पर प्रियंका बोलीं- किसी प्रिंस से शादी करने से पहले कई मेंढ़क को किस करना पड़ता है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को कई साल हो गए हैं और अब प्रियंका ने बताया कि शादी करने से पहले वह अपने होने वाले पार्टनर्स को लेकर क्या सोचती थीं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को कई साल हो गए हैं और दोनों की बेटी मालती भी है। प्रियंका और निक ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी करने का फैसला किया था। अब प्रियंका ने बताया कि उस समय वह क्या सोच रही थीं जब उन्होंने निक को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें किस तरह का पार्टनर चाहिए।
निक से शादी करने से पहले क्या थी
हारपर बाजार को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, 'मुझे पार्टनर में सच्चाई चाहिए थी क्योंकि मेरे पहले के कई रिलेशनशिप में मुझे बेईमानी से दुख हुआ था। दूसरा मैं चाहती थी कि वह परिवार को भी समझे। तीसरा वह अपने प्रोफेशन को सीरियसली ले क्योंकि मैं अपने प्रोफेशन को सीरियसली लेती हूं। चौथा मैं चाहती थी कोई ऐसा जो क्रिएटिव हो और मेरी तरह कुछ बड़े का सपना देखे। पांचवा मैं चाहती थी कि वह भी एम्बीशन को लेकर क्रेजी हो।'
प्रिंस से मिलने से पहले कई मेंढ़क को किया किस
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं निक से शादी नहीं करती अगर वह ऐसा नहीं होते तो। आपको ऐसा कोई चाहिए जो आपकी रिस्पेक्ट करे। रिस्पेक्ट, लव और एफेक्शन से अलग है। आपको अपने प्रिंस से मिलने से पहले कई मेंढ़क को किस करना पड़ता है।'
बता दें कि प्रियंका ने निक से 1 दिसबंर 2018 को शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से भारत में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वे पैरेंट्स बन गए हैं सरोगेसी के जरिए।
ियंका
प्रियंका फिलहाल भारत आई हुई हैं अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए। सोशल मीडिया पर भी वह शादी की तैयारियों की फोटोज शेयर कर रही हैं।