Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka chopra shows shaadi ka ghar before brother siddharh wedding people write buaa ayi hain ab kalesh hoga

प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी से पहले दिखाईं घर की झलकियां, लोग बोले- बुआ आई हैं अब कलेश…

  • प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी है। वह अपने ससुरालवालों और बेटी के साथ भारत आई हैं। प्रियंका ने अपने घर पर होने जश्न की तैयारी के फोटोज शेयर किए हैं साथ में बताया है कि वह कुछ दिन मजे करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 Feb 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी से पहले दिखाईं घर की झलकियां, लोग बोले- बुआ आई हैं अब कलेश…

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी के पहले घर में हुई चहल-पहल की झलक दिखाई है। उन्होंने कुछ फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं। इनमें उनकी बेटी, रिश्तेदार, भाई और सास-ससुर दिख रहे हैं। शादी की तैयारियां चल रही हैं। प्रियंका इस खुशी के माहौल को काफी एंजॉय कर रही हैं। लोग कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कुछ मजे भी ले रहे हैं।

जश्न की फुल तैयारी

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए भारत आई हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'शादी का घर और जश्न कल से शुरू हो रहा है। मेरे भाई सिद्धार्थ की शादी नीलिमा उपाध्याय से है। संगीत की प्रैक्टिस और फैम जैम (परिवार की साथ में मस्ती)। घर पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भरा हुआ है और शेड्यूल भी। कौन कहता है कि शादी आसान होती है? कोई नहीं लेकिन क्या मजा आता है? बिल्कुल। कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार है।'

प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट्स

एक यूजर ने सवाल किया है, निक कहां है। इस पर प्रियंका के फैन पेज से जवाब है, वह टोरोंटो में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पेरेंट्स मुंबई में प्रियंका के साथ हैं। कई लोग प्रियंका के भाई और भाभी को बधाई दे रहे हैं। वहीं एक कमेंट है, बुआ आई हैं, घर में कलेश करवा के ही जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें