palak Tiwari tells about a cute guy who she stalked on Instagram an dated पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट बंदा’ खोजकर की थी डेटिंग, बोलीं- 2 हजार नाम खंगाले थे, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpalak Tiwari tells about a cute guy who she stalked on Instagram an dated

पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट बंदा’ खोजकर की थी डेटिंग, बोलीं- 2 हजार नाम खंगाले थे

पलक तिवारी मीडिया से बिना फिल्टर के बात करती हैं। अब उन्होंने बताया है कि जब उन्हें क्यूट लड़के दिखते हैं तो वह उनका पता लगाकर ही रहती हैं। एक बार कड़ी मेहनत के बाद एक लड़के को खोजकर उसे डेट भी किया था।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट बंदा’ खोजकर की थी डेटिंग, बोलीं- 2 हजार नाम खंगाले थे

श्वेता तिवारी की बेटी पलक अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर ओपनली बात करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक लड़का पसंद आ गया तो उन्होंने उसे किस कदर स्टॉक किया और उसको डेट भी किया। वैसे पलक का नाम सैफ के शहजादे इब्राहिम से भी जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है और उनकी वैकेशन की तस्वीरें भी वायरल थीं।

क्यूट लड़कों को खोज लेती हैं पलक

जूम से बातचीत में पलक बोलीं, 'मैं बताती हूं मैंने जो सबसे पागलपन वाली चीज की... तो एक बंदा था, जिसे देखकर मुझे लगा कि अरे यार ये तो बहुत क्यूट है। अगर मुझे कोई बंदा दिखता है और वो क्यूट लगता है तो मुझे जानना होता है कि वह कौन है। पर मुझे कुछ पता नहीं था, उसका नाम भी नहीं। मैंने उसे बस एक बार देखा था और ये जानती थी कि इसके बारे में पता लगाना है।'

पलक ने खंगाले 2000 नाम

पलक ने बताया कि उन्हें ये बंदा एक अंजान शख्स की इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिख गया। वह बताती हैं, 'उस बंदे ने स्टोरी पोस्ट की और उसे टैग नहीं किया। वह 2000 लोगों को फॉलो कर रहे थे। आप यकीन नहीं करोगे मैंने 2000 नाम खंगाले ताकि उसका नाम पता चल जाए। मैंने इसे अपनी दोस्त को भेजा। यह सब मैंने अपने लिए किया था किसी और के लिए नहीं कर सकती थी। हां लेकिन यह काम कर गया।' पलक ने उस बंदे को डेट किया और उनका रिलेशन कुछ ही दिन चला। हालांकि पलक ने उस शख्स का नाम नहीं बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।