Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़You will forget Abhishek Sharma s 37 ball ton Sahil Chauhan 27 ball Hundred Fastest T20I Century world record

साहिल चौहान की तूफानी सेंचुरी के आगे आप अभिषेक शर्मा के 37 गेंदों वाले शतक को भूल जाओगे, ये है वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • साहिल चौहान की तूफानी सेंचुरी के आगे आप अभिषेक शर्मा के 37 गेंदों वाले शतक को भूल जाओगे, क्योंकि साहिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है। महज 27 गेंदों में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 Feb 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
साहिल चौहान की तूफानी सेंचुरी के आगे आप अभिषेक शर्मा के 37 गेंदों वाले शतक को भूल जाओगे, ये है वर्ल्ड रिकॉर्ड

रविवार 2 फरवरी को अभिषेक शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में 37 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी। अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए फेमस अभिषेक शर्मा की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन अभिषेक शर्मा का ये तूफानी शतक उस समय फीका लगने लगेगा, जब आप साहिल चौहान के शतक के बारे में जान जाएंगे, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

दरअसल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने पिछले साल जून में महज 27 गेंदों में शतक जड़ा था। 351.21 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने तूफानी शतक जड़ा था। यहां तक कि उन्होंने अपनी पूरी पारी में 18 छक्के और 6 चौके जड़े थे। ये कोई बड़ी टीमों का मैच नहीं था, लेकिन आईसीसी के नियमों के अनुसार दो देश आमने-सामने होते हैं तो उन्हें टी20 इंटरनेशनल मैच का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है।

ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित, सचिन छूटेंगे पीछे

ये मैच 17 जून 2024 को इस्टोनिया और साइप्रस के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में इस्टोनिया के लिए खेलते हुए हरियाणा के पिंजौर में जन्मे साहिल चौहान ने 41 गेंदों में 144 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 18 छक्के जड़े थे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था, क्योंकि उन्होंने सिर्फ छक्कों से शतक पूरा कर लिया था। यूरोप क्रिकेट में साहिल चौहान एक बड़ा नाम हैं। वे 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक

1. साहिल चौहान - 27 गेंद

2. जैन निकोल लोफ्टी-ईटन - 33 गेंद

3. सिकंदर रजा - 33 गेंद

4. कुशल मल्ला - 34 गेंद

5. रोहित शर्मा - 35 गेंद

6. डेविड मिलर - 35 गेंद

7. सुदेश विक्रमसेकरा - 35 गेंद

8. अभिषेक शर्मा - 37 गेंद

अगला लेखऐप पर पढ़ें