Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Akash Chopra watched Chhaava Film and asked why were we not taught about Chattrapati Sambhaji Maharaj

छावा फिल्म देखकर लौटे आकाश चोपड़ा के मन में उठे ये 3 सवाल, पूछा- हमने यह जरूर पढ़ा कि अकबर...

  • विक्की कौशल की फिल्म छावा को देखकर लौटे आकाश चोपड़ा के मन में 3 बड़े सवाल उठे। उन्होंने पूछा कि हमने यह जरूर पढ़ा कि अकबर महान था, लेकिन हमें छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी क्यों नहीं बताई गई।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 Feb 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
छावा फिल्म देखकर लौटे आकाश चोपड़ा के मन में उठे ये 3 सवाल, पूछा- हमने यह जरूर पढ़ा कि अकबर...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने छावा फिल्म देखने के बाद कुछ सवाल उठाए हैं। विक्की कौशल ने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। छावा फिल्म को देखने के बाद क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने पूछा है कि हमें उनके बारे में स्कूल में क्यों नहीं पढ़ाया गया है? इसके अलावा आकाश चोपड़ा ये भी पूछते हैं कि अकबर की महानता की कहानी हमें सुनाई गईं और औरंगजेब रोड काफी फेमस है। ऐसा क्यों है?

आकाश चोपड़ा ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "आज छावा देखी। बहादुरी, निस्वार्थता और कर्तव्य की भावना की अविश्वसनीय कहानी। असली सवाल- हमें स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया? कहीं भी उनका जिक्र तक नहीं है। हालांकि हमने यह जरूर पढ़ा कि अकबर एक महान और न्यायप्रिय सम्राट था और दिल्ली में औरंगजेब रोड नामक एक बहुत ही प्रसिद्ध सड़क भी है। ऐसा क्यों और कैसे हुआ?"

छावा नाम की किताब से प्रेरित होकर ही 'छावा' फिल्म को बनाया गया है, जिसमें भारत के महान योद्धाओं में से एक छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी दर्शायी गई है। हालांकि, यह फिल्म उनके पूरे जीवन पर गहराई से चर्चा नहीं करती है, लेकिन यह उन महत्वपूर्ण क्षणों को उजागर करती है जो एक सच्चे सैनिक के रूप में 'स्वराज' के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ अक्षय खन्ना भी हैं, जो मुख्य प्रतिपक्षी यानी मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। कलाकारों में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी में दिख सकता है KL राहुल का अलग रूप, खास अंदाज में की है तैयारी

छावा फिल्म अच्छी खासी कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ये फिल्म पहले कुछ दिनों में कमा चुकी है। यहां तक कि अकेले रविवार की कमाई 48 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। हालांकि, सोमवार को वीकडे होने के कारण कमाई पर असर पड़ा और आधी कमाई ही रविवार के मुकाबले सोमवार 17 फरवरी को इस फिल्म की हुई। 140.50 करोड़ रुपये ये फिल्म अब तक कमा चुकी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें