Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 10th 12th Result 2025 releasing today at upmsp.edu.in here how to check result when out

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी, यहां करें आसानी से चेक

UP Board 2025 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। यहां जानिए कैसे और कहां आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 12:36 PM
share Share
Follow Us on
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी, यहां करें आसानी से चेक

UP Board 2025 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से करीब 51 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे -

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, यहां कर सकेंगे चेक
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार, जानें पिछले साल के टॉपर्स कौन थे?
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद क्या विकल्प मौजूद है?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 को आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको UPMSP Inter Result सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा। आप अपना यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट मोबाईल एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाईल फोन से UP12 (SPACE) लिखकर Roll Number लिखकर इसे 56263 पर भेजना होगा। कुछ देर के बाद आपका रिजल्ट आपके फोन पर भेज दिया जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें