Rrb group d result 2019: आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम जारी हुआ, यहां पाएं रीजनल वेबसाइट्स के लिंक
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2019, 4 मार्च को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी कर दिया गया। उम्मीदवार ग्रुप डी रिजल्ट 2019 पाने के लिए इस खबर में नीचे दिए गए वेबसाइट्स लिंक को देखें और अपने...

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2019, 4 मार्च को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी कर दिया गया। उम्मीदवार ग्रुप डी रिजल्ट 2019 पाने के लिए इस खबर में नीचे दिए गए वेबसाइट्स लिंक को देखें और अपने रीजन की वेबसाइट पर क्लिक करें। यहां रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मट में उपलब्ध हो जाएगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट, स्कोर कार्ड और पीईटी के लिए योग्य उम्मीदवरों लिस सभी वेबसाइट्स पर दिखने लगा है। यहां सबसे नीचे दिए गए रीजन के नाम पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यहां देखें- RRB Group D Bilaspur Region Result


रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफकेशन के अनुसार 4 मार्च 2019 को दोपहर 3:00 बजे जारी किया जाना था तो कई साइटों पर समय पर ही रिजल्ट जारी किए जाने का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया।
117000 उम्मीदवारों ने दी थी ग्रुप डी की परीक्षा-
आपको बता दें कि काफी लंबे समय से उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम का इंतजार कर हे थे। साल 2018 में पहली बार रेलवे ने 63000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए एक करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। लेकिन सीबीटी परीक्षा (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) में 1.17 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
4 मार्च को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवरों की लिस्ट अगले चरण की परीक्षा ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए जारी की जाएगी। इसके लिए पदों की संख्या के सापेक्ष तीन गुना सफल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
यहां देखें रीजनवाइज वेबसाइट्स के लिंक->
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।