Hindi Newsकरियर न्यूज़NIFT Answer Key 2025 released objection window will closes tomorrow

NIFT 2025 Answer Key: निफ्ट 2025 परीक्षा की आंसर की हुई जारी, 17 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

  • NIFT 2025 Answer Key: एनटीए कल 17 फरवरी 2025 को निफ्ट 2025 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
NIFT 2025 Answer Key: निफ्ट 2025 परीक्षा की आंसर की हुई जारी, 17 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

NIFT 2025 Answer Key Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE)- 2025 की आंसर की जारी कर दी है। आंसर की चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाना होगा। आंसर की के साथ एनटीए ने छात्रों की रिस्पॉन्स शीट को भी जारी किया है और छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन कर दिया गया है।

छात्र 15 फरवरी 2025 से लेकर 17 फरवरी 2025 रात 11 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:इन टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज में; बिना JEE एग्जाम के मिलता है B.Tech में एडमिशन
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस स्कोर से आईआईटी ही नहीं, इन इंस्टीट्यूट में भी मिलता है एडमिशन

NIFT Answer Key 2025 Challenge: निफ्ट 2025 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।

6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।

7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

Answer Key Challenge for NIFTEE-2025 Objection Window Link

यदि किसी उम्मीदवार को NIFTEE-2025 के लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या nift@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें