JEE Main Result 2025 Out:जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
- JEE Main 2025 session 1 result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 आज 11 फरवरी 2025 को जारी किया गया। उम्मीदवार रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025 Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 11 फरवरी 2025 को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में कुल 12,58,136 छात्र शामिल हुए। 14 छात्रों को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 में 100 स्कोर मिला है। जिसमें 13 छात्र (मेल कैंडिडेट) हैं और 1 छात्रा (फीमेल कैंडिडेट) हैं। इसके अलावा 24 स्टूडेंट्स को 99 स्कोर मिला है तो 3 छात्रों को 98 स्कोर, 1 छात्र को 95 स्कोर और 1 छात्र को 90 स्कोर मिला है।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 2
आपको बता दें कि, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है। जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।