Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main Result 2025 out at jeemain.nta.nic.in 14 students scored 100 know toppers list

JEE Main Result 2025: जेईई मेन 2025 रिजल्ट सेशन 1 में 14 छात्रों को मिला 100% स्कोर, जानें टॉपर्स लिस्ट

  • JEE Mains 2025 Session 1 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 आज 11 फरवरी 2025 को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया। 14 छात्रों को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 में 100 स्कोर मिला है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main Result 2025: जेईई मेन 2025 रिजल्ट सेशन 1 में 14 छात्रों को मिला 100% स्कोर, जानें टॉपर्स लिस्ट

JEE Mains 2025 Session 1 Result Sarkari Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 11 फरवरी 2025 को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में कुल 12,58,136 छात्र शामिल हुए। 14 छात्रों को जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 में 100 स्कोर मिला है। जिसमें 13 छात्र (मेल कैंडिडेट) हैं और 1 छात्रा (फीमेल कैंडिडेट) हैं। इसके अलावा 24 स्टूडेंट्स को 99 स्कोर मिला है तो 3 छात्रों को 98 स्कोर, 1 छात्र को 95 स्कोर और 1 छात्र को 90 स्कोर मिला है।

JEE Main Result 2025 Session 1 Direct Link

जानें टॉपर्स लिस्ट-

1. आयुष सिंघल (राजस्थान)

2. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)

3. दक्ष (दिल्ली NCT)

4. हर्ष झा (दिल्ली NCT)

5. रजित गुप्ता (राजस्थान)

6. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)

7. सक्षम जिंदल (राजस्थान)

8. सौरव (उत्तर प्रदेश)

9. विषाद जैन (महाराष्ट्र)

10. अरनव सिंह (राजस्थान)

11. शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)

12. साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)

13. ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान)

14. बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें