Hindi Newsकरियर न्यूज़HBSE Haryana Board Practical Exams 2025 will start from 3rd February, know details

HBSE Practical Exam Dates: 3 फरवरी से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2025

  • Haryana Board Exams 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 3 फरवरी, 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 20 Jan 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
HBSE Practical Exam Dates: 3 फरवरी से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2025

HBSE Haryana Board Practical Exams 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 3 फरवरी, 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा।

बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने सोमवार को बताया कि नियमित (रेगुलर) उम्मीदवारों के लिए माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 फरवरी से 18 फरवरी, 2025 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सहित कक्षा 12 के विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए एक विशेष परीक्षक की नियुक्ति करेगा।

कक्षा 12 के साथ-साथ कक्षा 10 के शेष विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में संबंधित विषय के शिक्षकों/लेक्चरर द्वारा आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम कल से शुरू, ज्यादा स्कोर करने के लिए टिप्स
ये भी पढ़ें:हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा बोर्ड सैद्धांतिक परीक्षा 2025 डेटशीट-

हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा 2025 का आयोजन 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 19 मार्च 2025 को समापन होगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में छात्रों की पहली परीक्षा हिन्दी की होगी। वहीं 19 मार्च 2025 को अंतिम परीक्षा फिजिकल एजुकेशन, प्लंबिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट आदि विषयों की होगी।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 27 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 2 अप्रैल 2025 को परीक्षाएं समाप्त होंगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में छात्रों की पहली परीक्षा इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव की होगी। वहीं 2 अप्रैल 2025 को अंतिम परीक्षा फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत व्याकरण पार्ट-2, एग्रीकल्चर और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट आदि विषयों की होगी।

जानकारी के अनुसार, इस साल राज्य भर के लगभग 1,500 परीक्षा केंद्रों में लगभग 5 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें