उनको पता क्या है? मुख्यमंत्री का सपना देखते रहें; तेजस्वी पर ललन सिंह का तीखा तंज
ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को प्रगति से क्या मतलब? उन्हें प्रगति का कुछ अनुभव है। कुछ काम किए हैं, तब ना कुछ प्रगति के बारे में मालूम होगा। 2005 से पहले से आज जो बिहार बनकर खड़ा है। ये उसी प्रगति यात्रा का परिणाम है। वैसे वो मुख्यमंत्री का सपना देखत रहे, जो पूरा नहीं होगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अपराध पर नीतीश सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह ने तीखा तंज कसा है। उन्होने कहा कि उन्हें कुछ पता है, अभी ज्ञान लेने की जरूरत है। 2005 से पहले कितना अपराध, कितना अपहरण होता था। अपराध का उद्योग चलता था, फिरौती कहां वसूली जाती थी। ये सब भी तो ज्ञान हासिल कर लें, उनको अभी ज्ञान कहां हैं। अनुभव की कमी है, कुछ अनुभव ले लें। ऐसे ही कागज जारी करने से उनको मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने वाला है। वो सपना देखते रहें।
वहीं तेजस्वी के नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को दुर्दशा यात्रा बनाते के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को प्रगति से क्या मतलब? उन्हें प्रगति का कुछ अनुभव है। कुछ काम किए हैं, तब ना कुछ प्रगति के बारे में मालूम होगा। 2005 से पहले से आज जो बिहार बनकर खड़ा है। ये उसी प्रगति यात्रा का परिणाम है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हर जिले में जाते हैं, घूमते हैं, बचे हुए काम का अध्ययन करते हैं। उसकी स्वीकृति देते हैं, फिर उस पर काम होता है। इन प्रक्रियाओं से उनको कोई मतलब नहीं है। उनको ज्ञान देना है, तो देते रहते हैं। उनके बयानों का वैसे भी कोई असर नहीं पढ़ने वाला है।
वहीं लालू यादव के तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने के लिए कोई रोक है क्या, आप भी सपना देख सकते हैं, कि आप पूरी दुनिया पर शासन कर रहे हैं। आप भी सपना देख लीजिए, सुबह उठिएगा तो पता ही नहीं चलेगा कि आप क्या सपना देखे थे।